scriptपथ संचलन पर ग्रामीणों ने बरसाए फूल, घोष की धुन से गूंज उठा गांव | Villagers showered flowers on path sanchalan | Patrika News

पथ संचलन पर ग्रामीणों ने बरसाए फूल, घोष की धुन से गूंज उठा गांव

locationटोंकPublished: Nov 18, 2019 04:51:54 pm

Submitted by:

pawan sharma

path sanchalan: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने पथ संलचन निकाला। इस दौरान समूचा गांव घोष की धुन से गूंज उठा।
 

पथ संचलन पर ग्रामीणों ने बरसाए फूल, घोष की धुन से गुंज उठा गांव

पथ संचलन पर ग्रामीणों ने बरसाए फूल, घोष की धुन से गुंज उठा गांव

देवली.(नासिरदा). नासिरदा ग्राम मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने पथ संलचन निकाला। इस दौरान समूचा गांव घोष की धुन से गूंज उठा। इससे पहले स्वयंसेवक माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर में एकत्र हुए। यहां मुख्य वक्ता व जिला कार्यवाह दीनदयाल ने संगठित समाज को देश के लिए हितकारी व जरूरी बताया। उन्होंने कहा संगठित समाज की बदौलत राष्ट्र की सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
संगठित शक्ति के बल पर ही जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई जा सकी। उन्होंने कहा कि समूचा विश्व आज भारतीय संस्कृति का लोहा मान रहा है। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरजीलाल ने देश व समाज के लिए समय निकालकर कार्य करने की बात कही। इस दौरान स्वयंसेवक घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए निकले। पथ संचलन गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। जिस पर ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल बरसाए।
पथ संचलन में टोंक संघ संचालक पुरुषोत्तम शर्मा, देवली खण्ड संचालक लक्ष्मीकांत पारीक, प्रचारक सहदेव सिंह, विहिप के जिला सहमंत्री जसवंत सिंह चौहान, प्रखण्ड अध्यक्ष देवली कृष्णगोपाल शर्मा, ग्राम विकास प्रमुख प्रभूलाल सैनी, देवली पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी आदि शामिल थे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से देवली थाना पुलिस पथ संचलन के साथ थी।
जलशक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली
नगरफोर्ट. क्षेत्र के गांव बड़ोली में नेहरू युवा केन्द्र टोंक के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जल शक्ति अभियान के तहत कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई। जल संरक्षण के बारे में प्रधानाचार्य नाथूलाल ने बताया कि जल का सदुपयोग करें, नदी-तालाबों में गंदगी नहीं फैलाएं ताकि हमें शुद्ध जल मिले।
देवली ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीपक ने बताया कि विद्यालय के बच्चों द्वारा जल संरक्षण जागरूकता रैली मुख्य बाजार चौराहे सहित विभिन्न मार्गों से गुजर कर माताजी के स्थान पर पहुंची जहां बच्चों ने गंदे नाले की सफाई की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सीताराम मीणा, सुरेश मीणा, शंकर सैनी, रामअवतार, गंगासागर दीपक मीणा मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो