scriptकार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिख संगठन की होने वाली बैठकों के बहिष्कार की दी चेतावनी | Warnings of boycott of organization meetings | Patrika News

कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिख संगठन की होने वाली बैठकों के बहिष्कार की दी चेतावनी

locationटोंकPublished: May 24, 2018 03:50:55 pm

Submitted by:

pawan sharma

प्रदेशाध्यक्ष द्वारा पत्र में लिखी गई बातें नहीं मानी जाती तब तक बैठकों बहिष्कार जारी रहेगा
 

Congress meeting

उनियारा. चामुण्डा माता मंदिर परिसर में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व पालिकाध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में हुई।

उनियारा. चामुण्डा माता मंदिर परिसर में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व पालिकाध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्लॉक पदाधिकारियों की ओर से उपखण्ड मुख्यालय एवं कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की उपेक्षा किए जाने पर रोष जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
एक को पद देना कांग्रेस को इतना भारी पड़ा कि 60 ने दे दिए इस्तीफे

इसमें ब्लॉक उनियारा का नाम न देकर ब्लॉक अलीगढ़ रखा गया है, जो ठीक नहीं है। राज्य भर में सभी तहसीलों के नाम से ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हंै। तहसील का नाम भी उनियारा है तथा विधानसभा क्षेत्र का नाम भी देवली-उनियारा है। जबकि ब्लॉक अलीगढ़ नाम से नियुक्ति दी गई, जो गलत है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद कुमारस्वामी का बड़ा बयान, मोदी और अमित शाह को लेकर कही यह बात

बैठक में इस सम्बन्ध में सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखे जाने का निर्णय पारित किया गया। साथ ही निर्णय किया गया कि प्रदेशाध्यक्ष द्वारा पत्र में लिखी गई बातें नहीं मानी जाती तब तक उनियारा क्षेत्र के कार्यकर्ता पदाधिकारी कांग्रेस की बैठकों का बहिष्कार करेंगे।
बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पाटोदी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष काशीराम चौधरी, गणेश जोशी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मेहराजुद्दीन, पूर्व पार्षद राधेश्याम मेरूठा, श्रीराम गोयल, वर्तमान पार्षद कमरूद्दीन, वजीद मोहम्मद, आदि मौजूद थे।

विधिक सेवाओं की दी जानकारी
मालपुरा. राजस्थान राज्य विधिक प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से उपखण्ड के न्दौली गांव में मोबाइल वेन से ग्रामीणों को विधिक सेवाओं व बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के तहत बुधवार को इन्दौली गांव में अधिवक्ता शिवराज सिंह राणा, पैरा-लीगल वॉलेन्टियर कैलाश चन्द सैनी ने ग्रामीणों को विधिक सेवाओं, नालसा, रालसा द्वारा संचालित योजनाओं, विधिक सहायता व लोक अदालतों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को अपने बालक-बालिकाओं का बाल विवाह नहीं कराने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने ग्रामीणों को जल बचाओ का संकल्प दिलाते हुए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
आत्मरक्षा के सीख रही गुर

टोंक. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संघ की ओर से नोबल सैकण्डरी स्कूल में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण में बुधवार को महिलाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर संचालक डॉ. मधुसूदन शर्मा ने बताया कि शिविर में दक्ष प्रशिक्षण सावित्री गौतम, व संतरा बलाई की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो