धुलण्डी पर सबसे पहले ओर सबके बाद कहां होगी जलापूर्ति, जलदाय विभाग ने जारी की समय-सारणी
टोंकPublished: Mar 18, 2019 07:59:28 pm
https://www.patrika.com/rajasthan-news/
धुलण्डी पर सबसे पहले ओर सब के बाद कहां होगी जलापूर्ति, जलदाय विभाग ने जारी की समय-सारणी
टोंक. धुलण्डी पर जलदाय विभाग की ओर से शहर में जलापूर्ति अलग-अलग समय पर की जाएगी। सहायक अभियंता राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े 4 बजे खलियानों की बगीची, गांधी पार्क, साढ़े 8 बजे सिविल लाइन, टेलीफोन कॉलोनी के पीछे का क्षेत्र, 11 बजे सिविल लाइन, मेहंदीबाग, पटेल सर्कल, गड्ढा पहाडिया, साढ़े 11 बजे पुरानी टोंक, पांच मंदिर, जोशियों का मोहल्ला, पालूकावास, इमाम बाड़ा, बटवालान, देशवाली मोहल्ला, दोपहर साढ़े 12 बजे रजबन, पांचबत्ती, गड्ढा पहाडिया, हाउसिंग बोर्डसेक्टर 2 व 3, पौने एक बजे कृषि मंडी, काली पलटन, धन्नातलाई, दोपहर 12 से एक बजे तक बड़ा तख्ता, एक बजे छावनी, मराठा कॉलोनी, डेढ़ से सवा दो बजे तक इन्द्रा कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी, सवाईमाधोपुर रोड, ढाई से साढ़े तीन बजे तक कम्पू, दोपहर तीन से शाम 4 बजे छोटा तख्ता, डेढ़ से दो बजे तक गुलजारबाग, डेढ़ से ढाई बजे तक तुम्बीपुरा नैनसुख की बगिया, जिंसी, शाम 4 से 5 बजे तक नायकंो का मोहल्ला, शास्त्री नगर, शाम पांच से साढ़े 5 तक तालकटोरा, शाम 5 बजे पुलिस लाइन, खोजा बावड़ी, सिंधी कॉलोनी, साढ़े 5 से सवा 6 बजे तक मोदी की चौकी प्रथम, शाम साढ़े 5 से साढ़े 6 बजे तक छोटा शार्गिद पेशा, शाम 6 बजे हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक, शाम 6 से साढ़े 6 बजे तक देवली रोड, साढ़े 6 से साढ़े सात बजे तक महादेववाली, शिव शक्ति नगर, शाम 7 से पौने 8 बजे तक नजर बाग, शाम साढ़े 7 से रात 8 बजे तक विकास विहार, सिंधी श्मशान, जेल रोड, रात 8 से साढ़े 8 बजे तक डाइट रोड, साढ़े 8 से 9 बजे तक दाल मिल, रात 9 से साढ़े 9 बजे तक ताज कॉलोनी, रात साढ़े 9 से साढ़े दस बजे तक कृष्णा कॉलोनी, साढ़े 10 से 11 बजे तक आदर्श नगर में जलापूर्ति की जाएगी।