scriptबारिश से मौसम हुआ खुशनुमा , गर्मी से मिली राहत | Weather turned pleasant due to rain, relief from heat | Patrika News

बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा , गर्मी से मिली राहत

locationटोंकPublished: Jun 14, 2021 02:22:47 pm

Submitted by:

pawan sharma

जिले में दोपहर बाद मौसम बदला और बरसात हुई। हालांकि बादल सुबह से छा रहे थे, लेकिन दोपहर ढाई बजे बरसात शुरू हुई। शहर में करीब 10 मिनट बरसात हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की ।

बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा , गर्मी से मिली राहत

बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा , गर्मी से मिली राहत

टोंक. जिले में दोपहर बाद मौसम बदला और बरसात हुई। हालांकि बादल सुबह से छा रहे थे, लेकिन दोपहर ढाई बजे बरसात शुरू हुई। शहर में करीब 10 मिनट बरसात हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, लेकिन शाम को फिर से धूप हो गई। ऐसे में गर्मी बढ़ गई।
गर्जना के साथ बारिश हुई
निवाई. शहर में दोपहर करीब दो बजे आकाश में बादल छा गए और बूंदाबांदी होने लगी। जिससे सडक़ पर बह निकला। थोड़ी देर में तेज हवाएं चलने लगी और आकाश में बादल छा गए। इसी प्रकार गांव काचरिया, हनुतिया, चनानी, सूरिया, सजिया सहित कई गांवों में बारिश हुए है। क्षेत्र के कई गांवों में बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। रविवार सुबह से ही तेज धूप और उमस होने के कारण हुई गर्मी से पसीने पौछते नजर आए। रविवार दोपहर ढाई बजे फिर तेज हवा और गर्जना के साथ बारिश हुई और सडक़ों से पानी बह गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गर्मी से निजात मिली। एसं.
आंधी के साथ बारिश
उनियारा. कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में मौसम में आए बदलाव के चलते आंधी एवं गर्जना के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। रविवार सुबह से मौसम साफ था, जिससे तेज गर्मी पडऩे से लोग बेहाल थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी चलना शुरू हो गई। इससे कई टिन छप्पर उड़ गए। बाद में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर में गति पकडऩे के साथ ही करीब आधा घंटे गर्जना के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिससे लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की। इस दौरान विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो गई। क्षेत्र में दूर-दूर तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो