टोंक

बूथ को मजबूत कर विकास के नाम पर सत्ता में लौटेंने की कही बात

भाजपा पार्टी वर्तमान में देश में एक सशक्त पार्टी बनकर जनता के सामने आई है।
 

टोंकMay 23, 2018 / 06:18 pm

pawan sharma

मालपुरा भाजपा के बूथ गठन को लेकर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिला प्रभारी सुरेश टाक।

मालपुरा. भारतीय जनता पार्टी देहात व शहर मण्डल की ओर से बूथ गठन को लेकर मंगलवार को महेश सेवा सदन में जिला प्रभारी सुरेश टाक की अध्यक्षता में विधानसभा मालपुरा-टोडारायसिंह के जनप्रतिनिधियों, मण्डल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें बूथ की संख्या के सदस्यों को बढ़ाकर मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया।
 


कार्यक्रम में जिला प्रभारी सुरेश टाक ने कहा कि बूथ की मजबूती प्रदान करना पार्टी का विशेष कार्य रहेगा। अगर हमारा बूथ मजबूत होगा तो पार्टी के लोगों व आमजन में पार्टी के प्रति विश्वास पैदा होगा। केन्द्र व प्रदेश में सत्तासीन भाजपा शासन से हुए विकास के दम पर भाजपा पार्टी दोबारा से बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।
 

कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर सशक्त टीम बनानी होगी जिसमें सदस्यों की संख्या 11 के स्थान पर 21 करनी है। जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने कहा कि प्रदेश भाजपा के निर्देश पर बूथ सम्मेलनों के जरिए बूथ को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकार चल रही है।
 

विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपना कार्य करते हुए भाजपा शासन में विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी वर्तमान में देश में एक सशक्त पार्टी बनकर जनता के सामने आई है।
 


कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी सतीश चन्देल, जिला महामंत्री रामचन्द्र गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम कुमावत, जिला मंत्री रमेश गढ़वाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रधान गुर्जर, पालिकाध्यक्ष सपना टेमाणी, टोडारायसिंह पालिकाध्यक्ष संत कुमार जैन, प्रधान सरोज चौधरी, डीआर आत्मज्योति गुर्जर, रूपचन्द आकोदिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा जैन, एडवोकेट रवि कुमार जैन, पूर्व डीआर छोगालाल गुर्जर, भाजयुमो जिला मंत्री डॉ. अंकित जैन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष दिनेश विजय ने किया।
 

 

चौधरी ने किया जनसम्पर्क
मालपुरा. कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी ने मंगलवार को उपखण्ड के कलमण्डा, डूंगरीकला, चांदसेन, जानकीपुरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के अभाव-अभियोग सुने। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट, रोजगार सहित कई तरह की परेशानियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामदेव बैरवा, पचेवर सरपंच घनश्याम गुर्जर, हुसैन मोहम्मद, कन्हैयालाल सैनी, गोपाल सिंह देशबन्धु, पूर्व उप प्रधान गोपाल गुर्जर, मूलशंकर शर्मा, आकाश शर्मा, बनवारीलाल बैरवा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता
मौजूद रहे।
 

Home / Tonk / बूथ को मजबूत कर विकास के नाम पर सत्ता में लौटेंने की कही बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.