टोंक

हर दिन अच्छा काम करने कोशिश करेंगे- एसपी मनीष त्रिपाठी

पुलिस अधीक्षक ने सम्भाला कार्यभारटोंक. आईपीएस मनीष त्रिपाठी ने सोमवार को टोंक पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वो एसओजी जयपुर में पुलिस अधीक्षक थे। पहले उन्हें सर्किट हाउस में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

टोंकJan 24, 2022 / 08:46 pm

jalaluddin khan

हर दिन अच्छा काम करने कोशिश करेंगे- एसपी मनीष त्रिपाठी

हर दिन अच्छा काम करने कोशिश करेंगे- एसपी मनीष त्रिपाठी
पुलिस अधीक्षक ने सम्भाला कार्यभार
टोंक. आईपीएस मनीष त्रिपाठी ने सोमवार को टोंक पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वो एसओजी जयपुर में पुलिस अधीक्षक थे। पहले उन्हें सर्किट हाउस में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
गौरतलब है कि टोंक में पुलिस अधीक्षक रहे ओमपकाश की पदोन्नति उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर हो गई थी। उन्हें आरएसी बटालियन जयपुर लगाया गया है। उनके स्थान पर एसओजी जयपुर पुलिस अधीक्षक पर नियुक्त मनीष त्रिपाठी को टोंक पुलिस अधीक्षक पद पर लगाया है।
इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि राज्य सरकार की पुलिस को लेकर जो भी प्राथमिकताएं हैं, उन्हें पूरी शिद्दत के साथ पूरा किया जाएगा। इसके बाद हम कोशिश करेंगे कि हर रोज अच्छा काम करें।
पुलिस जवान से लेकर अधिकारियों के साथ मिलकर बेहतर काम किया जाएगा। जहां भी सुधार की गुंजाइश होगी। वहां सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोंक प्राचीन और रियासत कालीन इलाका है। यहां की जबान मीठी और लोग सभ्य है। यहां के बारे में काफी सुना और पढ़ा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर है। जहां कमी मिलेगी, उसे पूरा किया जाएगा।

उर्दू-फारसी के नफ़ीस लोगों का शहर है टोंक

आईपीएस मनीष त्रिपाठी ने कहा कि टोंक शहर रियासत कालीन है। शहर शहर उर्दू-फारसी के न$फीस लोगों का है। यहां के बारे में काफी सुना और पढ़ा है। खास तौर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.