scriptशान्तिमण्डल विधान में की विश्व शांति की कामना | Wish for world peace in peace legislation | Patrika News

शान्तिमण्डल विधान में की विश्व शांति की कामना

locationटोंकPublished: Feb 06, 2021 06:38:10 pm

Submitted by:

pawan sharma

टोंक. विश्व में शांति की कामना के लिए अतिशय क्षेत्र सूंथडा में शान्तिमण्डल विधान का आयोजन किया गया।

शान्तिमण्डल विधान में की विश्व शांति की कामना

शान्तिमण्डल विधान में की विश्व शांति की कामना

टोंक. अतिशय क्षेत्र सूंथडा में शान्तिमण्डल विधान का आयोजन किया गया। स्थानीय जैन समाज के मंत्री चेतनकुमार जैन ने बताया कि विश्व में शांति की कामना के लिए भगवान श्रीमुनिसुव्रतनाथ की शान्तिधारा निर्मल कुमार जैन -सुलोचना सोगानी , आशीष -पल्लवी सोगानी एवं दीपक सोगानी सूंथडावालों ने की। अतिशयकारी खड्गासन त्रय कीर्ति स्तम्भों का जलाभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद दिन में विधान मंडल पर मंगलकलश की स्थापना , भागचंद ,निर्मल कुमार, सुरेशकुमार, आशीष सोगानी,दीपक सोगानी ने की।
शान्तिमण्डल विधान की शुरुआत भगवान श्रीमुनिसुव्रतनाथ एवं अतिशय कारी त्रय कीर्ति स्तम्भ के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गई। विधानमंडल में पंडित राजकुमार काला एवं निर्मल कुमार जैन के निर्देशन में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ इन्द्र इन्द्राणियों ने मण्डल पर 130 श्री फल सहित अर्घ समर्पित किए गए। विधान मंडल की में श्रद्धालुओं ने संगीत एवं जैन भजनों , नृत्यों के साथ पूजा -अर्चना की।
विधान में नवदेवता पूजा, चौबीस महाराज समुच्चय पूजा, श्रीमुनिसुव्रत जिन पूजा के साथ शान्तिनाथ विधान मंडल की पूजा-अर्चना की। महाअघ्र्र्य समर्पित करने के बाद शांतिनाथ भगवान की आरती उतारी गई। इस अवसर पर बच्चों एवं बालक बालिकाओं, महिलाओं की जैन धर्म आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजेताओं पुरस्कृत किया गया।
हरिबोल जयकारों से गूंजा अरनियानील
टोंक. अरनियानील गांव शनिवार को हरे राम हरे राम, राम राम हरे रहे व हरिबोल के जयकारों से गूंज गया। गांव में जिलेभर से आए प्रभात फेरी मंडलों की ओर से नगर परिक्रमा की गई। गांव के महिला पुरुषों ने नगरभ्रमण में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया। गांव के तालाब की पाळ स्थित बालाजी मंदिर परिसर से सुबह 9 बजे विभिन्न स्थानों से आए मंडलों के सदस्य बैण्ड-बाजे के बीच नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए।
बीच मार्ग में दाखिया सरपंच संतरा देवी, सत्यनारायण बैरवा, सीआर हंसादेवी, रामलाल संडीला, रमेश, हरलाल जाट समेत कई जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं की ओर से बोली जा रही रामधुनि के बीच कई श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे। आलम यह था कि मंडलों को नगरभ्रमण करने में पूरे पांच घंटे लगे। घर-घर के बाहर लोगों ने स्वागत द्वार लगाए तथा गुलाब के फूल बरसाकर स्वागत किया।
कई स्थानों पर अल्पाहार भी दिया गया। इस मौके पर कैलाश यादव, बिशनलाल यादव, नारायण सिंह, शिवनंदन, सत्यनारायण जाट, बद्रीलाल जाट, बंशीलाल बैरवा, रामरतन यादव समेत महिला-पुरुष साथ चल रहे थे। शाम को भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें कई गांवों से आए लोगों ने भोजन किया।टीके0702सी-13टोंक. अरनियानील गांव में आयोजित प्रभातफेरी में शामिल लोग।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो