scriptएसडीओ कार्यालय के पास मिला महिला का शव | Woman's body found near SDO office | Patrika News

एसडीओ कार्यालय के पास मिला महिला का शव

locationटोंकPublished: Jan 20, 2022 09:03:44 pm

Submitted by:

Vijay

पुलिस ने किया हत्या मामला दर्ज

एसडीओ कार्यालय के पास मिला महिला का शव

एसडीओ कार्यालय के पास मिला महिला का शव

निवाई. उपखंड अधिकारी कार्यालय के समीप बुधवार रात 65 वर्षीय महिला का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार करीब साढ़े 11 बजे मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे पुलिस जवानों ने एसडीओ कार्यालय के पास निवाई-बौंली सडक़ मार्ग पर महिला शव देखा।
उन्होंने थानाधिकारी अजय कुमार को घटना की जानकारी दी। थानाधिकारी जाप्ता लेकर मौके पर पहुंचे। जहां करीब 65 वर्षीय महिला का शव सडक़ के बीच पड़ा था। थानाधिकारी उक्त घटना के बारे में तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा और पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रकाश शर्मा को दूरभाष पर बताया। थानाधिकारी की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रकाश शर्मा घटनास्थल स्थल पर पहुंचे और शर्मा ने टोंक से रात में एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाया गया। आधे घंटे बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा भी मौके पहुंच गए। और मौके का निरीक्षण किया।शव को मोर्चरी में रखवाया गया। थानाधिकारी अजय कुमार ने शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों में मृतका की फोटो दी। गुरुवार सुबह मृतका की शिनाख्त कल्ली मीणा पत्नी रामकरण मीणा (65) निवासी मानपुरिया की ढाणी दतवास के रूप में की गई। थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मृतका कुछ दिनों से अपने पीहर बफलावतों की ढाणी में मिलने गई हुई थी। बुधवार दोपहर को कल्ली मीणा अपने पीहर पक्ष के लोगों को किसी देवस्थान पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। थानाधिकारी ने बताया कि मृतका के पुत्र लट्टूलाल मीणा ने अपनी मां की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर जानकारी मिली कि मृतका बुधवार रात 11 बजे झिलाय पुलिया के पास दिखाई दी है। थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम ²श्ट््या मौके पर मिले निशान और महिला के सिर में आई चोटों से हत्या का अंदेशा नजर आ रहा है, लेकिन मृतका की हत्या लूट के लिए नहीं की गई। क्योंकि मृतका एक किलो चांदी के कडे और सोने की बाली पहने हुए मिली है। सीएचसी निवाई में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।(ए.सं.)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो