scriptमहिलाओं ने दिखाई दरियादिली, गांधी गोशाला में खिलाया गायों को चारा | Women fed fodder to cows in Gandhi Goshala | Patrika News

महिलाओं ने दिखाई दरियादिली, गांधी गोशाला में खिलाया गायों को चारा

locationटोंकPublished: Jul 17, 2018 12:31:08 pm

Submitted by:

Kamal Bairwa

टोंक. रोटरी क्लब, इन्हरव्हील क्लब एवं विजयवर्गीय महिला मण्डल की ओर से सोमवार को गांधी गोशाला में गायों का चारा खिलाया गया।

चारा

टोंक में सोमवार को गायों को चारा खिलाती महिलाएं।

टोंक. रोटरी क्लब, इन्हरव्हील क्लब एवं विजयवर्गीय महिला मण्डल की ओर से सोमवार को गांधी गोशाला में गायों का चारा खिलाया गया। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष अरविन्द विजय एवं सचिव गौरव सैनी ने क्लब की जानकारी दी। इन्हरव्हील की अध्यक्ष रितु विजय ने गो सेवा तथा गायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही गायों का महत्व बताया।
इस दौरान मधु गोयल, रिजवाना कलीम, प्रभा गोयल, सोनिया, डॉ. हामिद हुसैन, गिर्राज गोयल, बी.एम. गुप्ता, रिचा सिंहल, महेन्द्र सिरोठा, कमलेश गुर्जर आदि मौजूद थे। इसी प्रकार जनसरोकार मंच एवं अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन की ओर से सोमवार का आयोजित कार्यक्रम में संध्या जैन की कविताओं का पाठ किया गया। इन कविताओं पर विमर्श किया गया।
इन कविताओं के बारे में अमिर अहमद सुमन ने कहा कि टोंक की युवा लेखिका में बहुत ही संभावना है। इनकी कविताएं परिपक्व नजर आती है। प्रो. मनु शर्मा ने कहा कि संध्या की कविताओं में स्त्री विमर्श को गहराई से उठाया गया है। ये कविताएं समाज में महिलाओं सामाजिक स्थति की और हमारा ध्यान आकर्षित करती है। साबिर हसन रहीस ने कहा कि अपने परिवेश को बहुत ही बारीकी से गुना है। ममता जाट ने कहा ये कविताएं दिल को छू देने वाली है। इस दौरान अच्युत ठाकुर, आबिद शाह, अशोक सक्सेना, हरिराम चौधरी, विकास चन्द्र राय, नरेन्द्र चौघरी, मोहित, मुकेश, शाईन अफरोज आदि मौजूद थे।
डिग्गी कल्याणधणी की लक्खी पदयात्रा की तैयारियां शुरू
मालपुरा. जिले की तीर्थनगरी डिग्गी में सावन माह में आने वाली 53वीं लक्खी पदयात्रा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी। उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल सैनी ने बताया कि जयपुर के ताडक़ेश्वर महादेव मन्दिर से 16 अगस्त को रवाना होने वाली 53वीं लक्खी पदयात्रा मेले की तैयारियों को लेकर 25 जुलाई को पंचायत समिति के अटल सेवा केन्द्र में जिला कलक्टर रामचन्द्र ढेनवाल की अध्यक्षता में दोपहर साढ़े 3 बजे बैठक होगी।
इसमें पदयात्रा संघ से जुड़े पदाधिकारी, मेले से जुड़े सभी विभागों के जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, कल्याण मन्दिर ट्रस्ट सदस्यों की बैठक होगी। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाकर उनको अंतिम रूप दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो