scriptनिवेदिता की जयन्ती पर महिलाओं को शिक्षित बनकर समाज एवं देश का नाम रोशन करने को कहा | Women should be educated and illuminate the name | Patrika News

निवेदिता की जयन्ती पर महिलाओं को शिक्षित बनकर समाज एवं देश का नाम रोशन करने को कहा

locationटोंकPublished: Dec 08, 2017 03:13:36 pm

Submitted by:

pawan sharma

भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर स्वामी विवेकानन्द के सान्निध्य में भगिनी निवेदिता का भारत में आगमन हुआ।

जयन्ती मनाई

टोडारायसिंह. सेवा भारती समिति महिला मण्डल की ओर से राउमावि में स्वामी विवेकानन्द की शिष्या एवं प्रेरक भगिनी निवेदिता की जयन्ती मनाई गई।

टोडारायसिंह. सेवा भारती समिति महिला मण्डल की ओर से राउमावि में स्वामी विवेकानन्द की शिष्या एवं प्रेरक भगिनी निवेदिता की जयन्ती मनाई गई। इसकी शुरुआत पंचायत समिति प्रधान शीला मीणा व प्रधानाचार्य राजेन्द्र शर्मा ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर स्वामी विवेकानन्द के सान्निध्य में भगिनी निवेदिता का भारत में आगमन हुआ। उन्होंने महिला शिक्षा के साथ हिन्दी भाषा एवं भारतीय संस्कृति के लिए कार्य किया। डॉ. अर्चना सिंह ने महिलाओं को शिक्षित बनकर समाज एवं देश का नाम रोशन करने को कहा।
अध्यक्ष कमलेश ने भगिनी निवेदिता ने जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन प्रवक्ता रेणु मंगल ने किया। जिला सेवा प्रमुख दुर्गा प्रसाद गौड़, जिला उपाध्यक्ष शिवराज कुर्मी, महिला मण्डल संयोजिका विभाग शर्मा, मंत्री शशि माहेश्वरी, उपाध्यक्ष रीना विजयवर्गीय, शालू जैन, शशिकला शर्मा, प्रमिला पाराशर, मीना शर्मा, समिति प्रवक्ता सुनील भारत, प्रचार मंत्री आशीष विजवर्गीय, पवन पाण्डे आदि मौजूद थे।

गुरु का महत्तव बताया
टोंक. राजकीय कन्या महाविद्यालय में गुरु शिष्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य आशा बागोटिया ने प्राचीन काल में गुरुकुल पद्धत्ति के तहत गुरु का महात्म्य बताते हुए वर्तमान युग में इसकी फिर से आश्यकता जताई। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए राजश्री, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर मांगीलाल चंदेल, देवेन्द्र स्वरूप, तुलसीराम आदि मौजूद थे।
रोजगार के अवसर बताए
देवली .राउमावि में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय कॅरियर-डे प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि व्यापार महासंघ अध्यक्ष रमेश जिन्दल, अतिथि पार्षद भीमराज जैन, जिला शिक्षा समिति सदस्य महावीर कुमार जैन थे।
प्रधानाचार्य महेश गुप्ता ने बताया कि प्रधानाचार्य भगवान शर्मा ने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी, नवनीत धाकड़ ने आईटीआई में रोजगार के अवसर, मोहम्मद इदरिश ने कम्प्यूटर में रोजगार के आयाम व सत्येन्द्र जोशी ने विभिन्न विषयों से कॅरियर संवारने की जानकारी दी। राजबहादुर मीणा ने प्रशिक्षिणार्थियों को सार्थकता का संकल्प दिलाया।उद्घाटन समारोह सत्र में अतिथि पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, डीईओ शंकर लाल जाट, एडीओ सीताराम, संजय जैन थे।

झण्डा दिवस मनाया
टोंक. विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। संस्था निदेशक रमेश काला ने कहा कि सन 1949 से आज ही के दिन भारत में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो