scriptशिविर में प्रगतिशील महिलाओं ने कृषि की उन्नत तकनीक की ली जानकारी, कृषक प्रश्नोत्तरी में विजेता को किया सम्मानित | Womens techniques in the camp | Patrika News

शिविर में प्रगतिशील महिलाओं ने कृषि की उन्नत तकनीक की ली जानकारी, कृषक प्रश्नोत्तरी में विजेता को किया सम्मानित

locationटोंकPublished: Dec 09, 2017 03:02:47 pm

Submitted by:

pawan sharma

कृषि योजनान्र्तगत ग्राम पंचायत स्तरीय महिला प्रशिक्षण शिविर अटल सेवा केन्द्र में आयोजित किया गया।
 

 महिलाओं को पुरस्कृत करते सहायक कृषि अधिकारी।

निवाई की पंचायत झिलाय के अटल सेवा केन्द्र में विजेता महिलाओं को पुरस्कृत करते सहायक कृषि अधिकारी।

निवाई. कृषि योजनान्र्तगत एक दिवसीय ग्राम पंचायत स्तरीय महिला प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को अटल सेवा केन्द्र में आयोजित किया गया। इसमें प्रगतिशील महिलाओं को कृषि की उन्नत तकनीक की जानकारी दी गई।

सहायक कृषि अधिकारी कजोड़मल गुर्जर ने बताया कि अधिक उत्पादन के लिए मृदा में संतुलित खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए एवं क्षारीय मृदाओं में सुधार के लिए जिप्सम का प्रयोग करें, जिससे क्षारीय मृदा सुधार हो।
उन्होंने बताया कि रबी की फसल में प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ लेने के लिए कृषक 31 दिसम्बर तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हंै। उन्होंने समन्वित पोषक तत्व प्रबन्धन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फव्वारा सिंचाई से सिंचित क्षेत्र में वृद्धि एवं बंूद-बंूद सिंचाई की जानकारी दी। कृषि पर्यवेेक्षक ममता महावर ने गेहूं की उन्नत खेती की जानकारी दी।
सहायक कृषि अधिकारी गुर्जर ने बताया कि कृषक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें सुमन कंवर प्रथम, मुमताज द्वितीय एवं राधा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। इस दौरान बदाम यादव, शोभा जाट, मनभर खाती एवं तीजा सैन मौजूद थी।

सीखी तकनीक
बंथली . राज्य कृषि प्रतिस्पद्र्धात्मक परियोजना की ओर से अटल सेवा केन्द्र टोडा का गोठड़ा में चल रहे तीन दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. ओमप्रकाश कोली के निर्देशन में हुआ।
इस दौरान देवड़ावास स्थित राज्य अमरूद उत्कृष्टता केन्द्र का भ्रमण कराया गया। नोडल प्रभारी डॉ. ए. के. पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण में महिला पशुपालकों को बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें बकरी पालन, नस्ल सुधार, उत्पादन वृद्धि, उन्नत नस्ल की महत्ता, बीमारियों से बचाव व उपचार, पशु बीमा योजना सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. विवेकानन्द, डॉ. अतुल जैन, डॉ. महेन्द्र पंवार, डॉ. प्यारेलाल, उत्कृष्टता केन्द्र कार्मिक रतिराम सैनी भी थे।
बैठक में चर्चा की
पलाई. (उनियारा) विश्वकर्मा पांचाल महासभा टोंक की कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष जगदीशप्रसाद पांचाल की अध्यक्षता में गोठड़ा के लक्ष्मीनाथ मन्दिर में हुई। बैठक में शिक्षा, सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान तहसील का सर्वे कर अविवाहित लडक़े, लडकियों की सूची तैयार करने, मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची तैयार करने प्रस्ताव पारित किए। बैठक में तहसील अध्यक्ष भंवर लाल पांचाल, अशोक पांचाल मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो