उन्होंने बताया कि मृतक राजेश ने गांव के ही प्रेमलाल बैरवा का खेत बटायत पर ले रखा था। वह खेत में ज्वार की बुवाई से पूर्व कुएं में लगी मोटर को चलाकर रैलनी कर रहा था।
दोपहर बाद आए करंट के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छोटे भाई खुशीराम की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर लिया। इस मौके पर हैडकांस्टेबल रामनिवास बैरवा, पुलिसकर्मी बालकिशन गुर्जर, कृष्णगोपाल बैरवा, निर्मल खण्डेलवाल व मृतक के परिजन मौजूद थे।
खेती कार्य करते समय महिला की हुई मृत्यु
उनियारा. झुण्डवा निवासी एक महिला की खेती कार्य करते समय मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाप्रभारी मनीष चारण ने बताया कि ईश्वर गुर्जर निवासी झुण्डवा ने प्राथमिकी दी कि उसकी मां भजनी देवी(55) पत्नी रामलाल गुर्जर दोपहर में खेत पर कृषि कार्य करने के दौरान बेहोश हो कर गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने मृग मामला दर्ज किया है।