scriptभारत के 5 ऐसे स्थान, जहां भारतीयों को ही जाना मना! | 5 Indian Place Where Indian Are Totally Banned | Patrika News
ट्रेवल

भारत के 5 ऐसे स्थान, जहां भारतीयों को ही जाना मना!

आप विश्वास नहीं करोंगे लेकिन ये सच है कि इन 5 भारतीय स्थानों पर भारतीयों को जाने की अनुमति नहीं है

Aug 16, 2016 / 09:48 am

भूप सिंह

India places

India places

आप विश्वास नहीं करोंगे लेकिन ये सच है कि इन 5 भारतीय स्थानों पर भारतीयों को जाने की अनुमति नहीं है। मुख्यत: इन स्थानों के मालिक इंडियन और वहीं इन स्थानों को चलाते जहां केवल विदेशियों को ही जाने की अनुमति है।

ये रहे वो 5 भारतीय स्थान जहां भारतीयों को एंट्री नहीं


1. उनो-इन होटल, बेंगलुरू
यह होटल बेंगलुरू में 2012 में केवल जापानी लोगों के लिए बनाया गया था। हालांकि यह शीघ्र ही बंद हो गया था। साल 2014 में जब यह लोकप्रिय होटलों में एक था, कुछ ऐसी घटनाएं हुई जिसकी वजह से इसे भेदभाव और जातिवाद मामलों की वजह से बेंगलूरु सिटी कॉर्पोरेशन द्वारा बंद करवा दिया गया।



2. फ्री कसौल कैफे, कसौल
फ्री कसौल कैफे के इस नाम पर आप बिल्कुल भी मत जाइएगा। ये कैफे अपने नाम के बिल्कुल परे है। कसौल, जहां लोग शांत वातावरण का मजा लेने और अपनी थकान भरी दुनिया से दूर चिल करने के लिए जाते हैं, भारतीय और विदेशियों दोनो की मनपसंद जगह है। पर इन सबके बीच यहां फ्री कसौल नाम का एक कैफे भी है जो लोगों के बीच राष्ट्रीयता के हिसाब से भेदभाव करती है। यहां अंदर जाने से पहले आपको अपना पासपोर्ट दिखाना पड़ता है कि कहीं आप भारतीय तो नहीं। सचमुच आज के जमाने में भी ऐसी भेदभाव वाली मानसिकता मौजुद है! 



3. गोवा का “Foreigners Only” बीच 
गोवा के कुछ बीच शैक के मालिक सरेआम भारतीयों और विदेशियों के बीच भेदभाव करते हैं। वे इस बात को सही साबित करने के लिए तर्क देते हैं कि ‘वे विदेशी यात्रियों जो बीच के कपड़ों में वहां आराम करते हैं, उनकी वे कामुक भरी नजरों से रक्षा करते हैं। यहां भारतीय को जाने की अनुमति नहीं है।



4. चेन्नई में बसे कुछ लॉज 
हाइलैंड नाम से मशहूर चेन्नई के ये लॉज उन लोगों को ही अंदर आने की अनुमति देते हैं जिनके पास विदेशी पासपोर्ट होता है मतलब जो विदेश के रहने वाले हैं बस उन्हें ही। यहां भारतीयों के प्रवेश का वर्जित होने वाला नियम सख्ती से लागू किया जाता है। पर अगर हां किसी भारतीय के पास अगर विदेशी पासपोर्ट है, तो वह इस लॉज में आ सकता है। आपको नहीं लगता यह कुछ ज़्यादा ही ज्यादती है भारतीयों के साथ।


5. पांडिचेरी के “Foreigners Only” बीच 
गोवा के बाद पांडिचेरी ही एक ऐसी जगह है, जहां लोग समुद्री तट में छुट्टियों का मजा लेने के लिए आते हैं। यहां के प्राचीन समुद्री तट, जहां फ्रेंच और भारतीय वास्तुकला का मिश्रण आपको एक साथ देखने को मिलेगा। भारतीयों और विदेशियों दोनों को ही लुभाते हैं। पर गोवा की तरह यहां पर भी कई बीच ऐसे हैं। जहां भारतीयों का जाना बिल्कुल ही वर्जित है।

Home / Travel / भारत के 5 ऐसे स्थान, जहां भारतीयों को ही जाना मना!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो