script6वां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट, 5 से 7 दिसंबर तक गुवाहाटी में | Patrika News
ट्रेवल

6वां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट, 5 से 7 दिसंबर तक गुवाहाटी में

6 Photos
6 years ago
1/6
पर्यटन की संभावना को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय पूर्वोतर राज्यों के साथ मिलकर 5 से 7 दिसंबर तक गुवाहाटी में छठे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन करने जा रहा है। पर्यटन मार्ट का उद्घाटन असम के राज्यपाल जगदीश मुखी करेंगे।
2/6
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्वोार राज्यों में पर्यटन को प्रोत्साहन देने पर विचार-विमर्श के साथ-साथ एक्ट ईस्ट पॉलिसी के उद्देश्यों के तहत आसियान देशों के साथ पूर्वोतर राज्यों का संपर्क अधिक बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे आसियान और पूर्वोतर राज्यों के बीच अंतर-क्षेत्रीय पर्यटन को विकसित करने में मदद मिलेगी। आईटीएम 2017 में पूर्वोार राज्य विकास मंत्रालय द्वारा भी सक्रिय भागीदारी की जाएगी, जिससे पूर्वोतर राज्यों में पर्यटन के विकास की प्रक्रिया को गति प्रदान की जा सके।
3/6
छठे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के आयोजन के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय पर्यटन और इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री के जे एल्फोंस भी उपस्थित रहेंगे।
4/6
छठे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन की संभावना को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सामने प्रस्तुत करना है। समारोह से पूर्वोार राज्यों के उद्यमियों और पर्यटन व्यापार से जुड़े व्यक्तियों को एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलेगा।
5/6
कार्यक्रम में 29 देशों से 76 खरीदार प्रतिनिधिमंडल भागीदारी करेंगे। इनमें मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, भूटान, ब्रुनेई, कनाडा, चीन, कंबोडिया, साइप्रस, फिजी, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, केन्या, मलेशिया, म्यांमा, नेपाल, नीदरलैंड, फिलीपींस, पुर्तगाल, सिंगापुर, स्पेन, तंजानिया, थाइलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, वियतनाम, तुर्की और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।
6/6
2016 में मणिपुर में हुआ था 5वां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट- 5 वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन 23-25 नवंबर, 2016 को इंफाल, मणिपुर में किया गया। मार्ट आयोजन पर्यटन मंत्रालय द्वारा उत्तर-पूर्वी राज्यों और पश्चिम बंगाल राज्य के सहयोग से किया गया। इसका उद्घाटन मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने किया द्वारा 5 वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का उद्घाटन किया गया था।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.