scriptइन जगहों पर अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ एक बार जरूर जाए | 8 Places You Need to Visit In India With Your Best Friend | Patrika News

इन जगहों पर अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ एक बार जरूर जाए

Published: Sep 05, 2015 12:40:00 am

अगर आप अपने सबसे बेस्ट फ्रेंड के साथ कहीं बाहर जाने का इरादा बना रहे तो इनमें से किसी को भी चुन सकते हो

India Travel

India Travel

भारत को अनेक विवधताओं वाला देश कहा जाता है। यहां अलग-अलग वातावरण के अनुसार आप देश कई हिस्सों की यात्रा कर सकते हैं। अगर आप अपने सबसे बेस्ट फ्रेंड के साथ कहीं बाहर जाने का इरादा बना रहे तो इनमें से किसी को भी चुन सकते हो।

1. पेंगोंग झील, लद्दाख
भीड़-भाड़ से दूर इस प्राकृतिक सौंदर्य में वक्त बिताना आपको जरूर पसंद आएगा। यकीन मानिए आप यहां के ऊंचे पहाड़ों और झील की सुंदरता में खो जाएंगे।

2. वॉटर राफ्टिंग, ऋषिकेश
अगर आप रोमांच के शौकीन हैं, तो एक बार ऋषिकेश में वॉटर राफ्टिंग करना तो बनता है बॉस! ये जगह रोमांच की हदें पार करने वालों के लिए है।

3. लिविंग रूट ब्रिज, मेघालय
पेड़ की लताओं से बना ये पुल प्रकृतिक कला का एक शानदार नमूना है। यह पुल इतना मजबूत है कि एक बार में 50 लोग इस पुल को पार कर सकते हैं।

4. मनाली, लेह रोड ट्रिप
लेखक की बात मानिए और एक बार इस रोड ट्रिप का आनंद अपने दोस्तों के साथ जरूर उठाइए। जब आप इस रोड से गुजरेंगे तो आप प्राकृतिक सुदंरता के साथ-साथ लोगों के सादगी भरे जीवन के कायल हो जाएंगे!

5. कच्छ का रण, गुजरात
यहां आपको दूर-दूर तक सिर्फ नमक की एक चादर दिखेगी जो जमीन को ढके हुए है। तभी तो यह विश्व का सबसे बड़ा लवणीय मरूस्थल है। 7505 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला कच्छ कई तरह के जीव और पौधों से भरा हुआ है, जिन्हें आप यहीं देख सकते हैं।

6. संदक्फू चोटी, दार्जिलिंग
दार्जिलिंग जिले में स्थित संदक्फू चोटी भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। आप दुनिया की पांच सबसे ऊंची चोटियों में से चार, एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से और मकालू को इसकी शिखर से आसानी से देख सकते हैं।

7. तवांग टाउन, अरूणाचल प्रदेश
तवांग जिला अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। यह चारों तरफ से हरियाली से घिरा है। बर्फ से ढके पहाड़, शहर की आधुनिक बनावट और यहां के बाजारों में क्राफ्ट, यानी हस्तशिल्प की चीजें किसी का भी मन मोह लेती हैं।

8. माव्समाई गुफा, मेघालय
माव्समाई गुफा मेघालय के चेरापूंजी के पास स्थित है, जिसे दुनिया का सबसे नमी वाला स्थान माना जाता है। लाइमस्टोन से बनी यह खूबसूरत केव नौशन्तियांग झरने से Êयादा दूर नहीं है। माव्समाई केव इंडिया के मोस्ट पॉपुलर केव्स में एक है, जहां रोशनी भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो