scriptये हैं देश के खास खूबसूरत डेस्टीनेशन, सालभर यहां आते हैं सैलानी | Patrika News
डेस्टिनेशन

ये हैं देश के खास खूबसूरत डेस्टीनेशन, सालभर यहां आते हैं सैलानी

8 Photos
6 years ago
1/8

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ की घूमने का प्लान कर रहे है तो हम आपको बताते हैं भारत की उन खूबसूरत जगहों के बारे में जहां जाकर आपको आपकी ट्रिप का भरपूर मजा आने वाला है। तो आइए जानते हैं देश की उन खूबसूरत जगहों के बारे में...

2/8

कन्याकुमारी, तमिलनाडु: भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर बसा कन्याकुमारी वर्षों से कला, संस्कृति, सभ्यता का प्रतीक रहा है। भारत के पर्यटक स्थल के रूप में भी इस स्थान का अपना ही महत्व है। यहां पर स्वामी विवेकानंद ने 3 दिनों तक तपस्या की थी। यहां पर देखने के लिए गांधी मेमोरियल भी है। अप्रैल माह में यहां पर घूमने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट अाते हैं।

3/8

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल:दार्जिलिंग शहर पश्चिम बंगाल में स्थित है। यहां पर होने वाली चाय की खेती पूरी दुनिया में मशहूर है। बारिश के मौसम में यहां पर काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं। यहां पर आप टॉय ट्रेन का भी लुत्फ ले सकती हैं। टॉय ट्रेन दार्जिलिंग के पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र है।

4/8

वायनाड, केरल:अगर अाप अपने मूड को रिफ्रेश करने के लिए घूमने जाना चाहते हैं तो वायनाड जाएं। यहां के हरे-भरे पहाड़, खुशबू बिखेरते इलायची, वनीला, कॉफी और चाय पीने से अापका मूड फ्रेश हो जाएगा अौर अच्छे से छुट्टियों को एन्जॉय कर सकते हैं। इसे पुरानी जनजातियों का गढ़ भी कहा जाता है।

5/8

कलीमपोंग, पश्चिम बंगाल:आपके ट्रिप को रोमांचक बनाने के लिए कलीमपोंग जाएं। यह जगह पश्चिम बंगाल में स्थित है। अप्रैल में यहां पर दूर-दूर से पर्यटक अाते हैं। यहां पर अाप जंगलों में रेड पांडा और ब्लैक बियर भी देख सकते है। यहां की खूबसूरत वादियां देखने लायक हैं।

6/8

पंचमढ़ी, मध्य प्रदेश- मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्य भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में एक है। यह चारों ओर से पहाड़ी से घिरा हैं। यहां पर देखने के लिए बहुत सी गुफाएं, जंगल और बैम्बू फॉरेस्ट हैं।

7/8

साराहान, हिमाचल प्रदेश— चारों ओर पहाड़ियों से घिरा साराहान हिमाचल प्रदेश में है। यहां पर एक पार्क एेसा है जो पक्षियों की ब्रीडिंग के लिए मशहूर है। यहां पर सारा साल टूरिस्ट की भीड़ लगी रहती है।

8/8

कदमत आइलैंड, लक्षद्वीप: कदमत आइलैंड की नेचुरल ब्यूटी देखने में बहुत ही खूबसूरत है। लक्षद्वीप का यह 3.12 स्क्वेयर किमी के एरिया में फैला बहुत ही छोटा-सा आइलैंड है। यहां पर आने वाले टूरिस्ट को ड्राइविंग,स्नॉकर्लिंग और स्वीमिंग जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.