scriptये हैं इंडिया के बेस्ट क्रिसमस सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन, जहां जाकर आपको अाएगा भरपूर मजा | Patrika News
ट्रेवल

ये हैं इंडिया के बेस्ट क्रिसमस सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन, जहां जाकर आपको अाएगा भरपूर मजा

6 Photos
6 years ago
1/6

अगर आप परिवार आैर दोस्तों के साथ बाहर जाकर क्रिसमस का जश्न मनाना चाहते हैं, तो हम आपको बताते है वो भारत के वेस्ट डेस्टिनेशन जहां जाकर आपको क्रिसमस सेलिब्रेशन का भरपूर मजा आएगा। आर्इए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में...

2/6

पुड्डुचेरी-अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां शांतिपूर्ण तरीके से क्रिसमस का जश्‍न मना सकें तो फिर आपके लिए पुड्डुचेरी (पांडिचेरी) सबसे बेहतर विकल्‍प है। यह बेहद खूबसूरत जगह है और गोवा की तरह यहां भी रोमन कैथलिकों अच्‍छी-खासी आबादी है, जो बेहद उत्‍साह व आनंद के साथ क्रिसमस मनाते हैं। वहीं यहां के ऐतिहासिक चर्च दिल को सुकून पहुंचाते हैं। यहां का सेंट एंड्रूस चर्च साल 1745 में बना था तो इम्मेकुलेट कन्सेप्शन कैथेड्रल चर्च साल 1791 में। ऐसे कई पुराने चर्च पुड्डुचेरी में आज भी हैं।

3/6

केरल-भारत में क्रिसमस मनाने के लिए केरल भी मशहूर जगहों में शामिल है। यहां कई ऐतिहासिक चर्च हैं, क्रिसमस के दौरान सभी सड़कें दुल्‍हन की तरह जगमगाने लगती हैं, वहीं चर्च पूरी रात खुले रहते हैं। लोग एक साथ एकत्रित होते हैं और सुबह तक प्रार्थना गीत गाते हैं। इसके अलावा कई होटल क्रिसमस के मौके पर खास कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

4/6

गोवा-गोवा में क्रिसमस का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यहां की सभी गलियां लाइट्स और फूलों से सजी रहती है। जो आपकी छुट्टियों के मजे के दोगुना कर देंगी। गोवा में विश्व प्रसिद्ध चर्च है जहां पारपंरिक तौर से क्रिसमस मनाया जाता है। इसके साथ ही यहां होने वाली लेट नाइट पार्टी और लाइव म्यूजिक आपकी ट्रिप का मजा बढ़ा देंगे।

5/6

शिलॉन्ग-अगर आप किसी हिल स्‍टेशन पर क्रिसमस मनाना चाहते हैं तो शिलॉन्‍ग आपका इंतजार कर रहा है। इसे अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है। यहां के झरने, बगीचे इतने खूबसूरत हैं कि एक बार देख लेने के बाद आंखें हटाना मुश्किल हो सकता है। मगर ऐसा ही एहसास क्रिसमस के समय भी होता है, क्योंकि यहां भी यह फेस्टिवल धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं क्रिसमस के आसपास यहां कैरल की धून अक्सर सुनने को मिल जाती है। यहां आकर नोह्कलिकई फॉल्‍स और उमीअम लेक जरूर देखें।

6/6

दमन-दीव-भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक दमन-दीव पर पुर्तगालियों का जबरदस्‍त प्रभाव देखने को मिलता है और यही इस जगह को बेहद खास बना देता है। पूरे साल शांत रहने वाला दमन-दीव क्रिसमस पर गुलजार हो जाता है। हर एक चर्च को कलरफुल आर्टिफिशियल लाइटों से सजा दिया जाता है। वहीं पुर्तगाली डांस यहां के मुख्‍य आकर्षण का केंद्र होता है। यहां आकर चर्च ऑफ बोम जीसस, जैन मंदिर और देवका बीच जरूर घूमें।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.