scriptगुड फ्राइडे के साथ मिल रहा है लंबा वीकेंड, इन जगहों पर बनाइए घूमने का प्लान | Patrika News
ट्रेवल

गुड फ्राइडे के साथ मिल रहा है लंबा वीकेंड, इन जगहों पर बनाइए घूमने का प्लान

5 Photos
6 years ago
1/5

उत्तराखंड का आॅली

वीकेंड पर दिल्ली से आॅली जाना आपके लिए फायदे का सौदा होगा। आॅली उत्तराखंड का फेमस वीकेंड गेटअवे डेस्टिनेशन में से एक है। अडवेंचर पसंद करने वालों के लिए ये स्वर्ग है। यहां पर आप स्कीइंग और ट्रेकिंग के भी लुफ्त उठा सकते हैं। दिल्ली से आॅली आप बाइ रोड 10 घंटे में पहुंच जाएंगे।

2/5

बीर-बिलिंग

बीर-बिलिंग , हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इसे भारत का पैराग्लिडिंग कैपिटल भी कहा जाता है। आसमान में उड़ले की ख्वाहिश हो या पैराग्लिडिंग का शौक रखते हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है।

3/5

कुन्नूर

दक्षिण भारत के फेमस हिल स्टेशनों में से कुन्नूर का नाम फेमस है। यहां पर खूबसूरत जगहों में डॉल्फिन्स नोज, वेलिंगटन और ड्रूग फोर्ट जैसी जगहें हैं। आपके लिए फायदे वाली बात ये है कि ऊटी यहां से सिर्फ 55 मिनट की दूरी पर है। आप चाहे तो ऊटी की सैर पर भी जा सकते हैं।

4/5

गंगटोक

गर्मी से राहत पाने और वीकेंड को मजा लेने के लिए सिक्किम का गंगटोक आपके लिए परफेक्ट है। गंगटोक भारत का एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशनों में गिना जाता है। नेचर्स पसंद वालों को गंगटोक काफी पसंद आएगा। गंगटोक से दार्जिलिंग बेहद पास है, आप चाहे तो गंगटोक के साथ दार्जिलिंग की भी सैर कर सकते हैं।

5/5

सेंधन घाटी

मुंबई या पुणे के पास रहने वालों के लिए सेंधन घाटी सबसे बेस्ट आॅप्शन है। एडवेंचर पसंद लोगों के लिए यहां पर एक दर्रा है जो बहुत फेमस है। ये दर्रा 200 फीट गहरा है। यहां पर ट्रैकिंग और कैंपिंग का मजा आप ले सकते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.