scriptइंस्टाग्राम पर कैलिफोर्निया स्थित डिज्नीलैंड मोस्ट पॉपुलर | Disneyland most popular place on Instagram | Patrika News

इंस्टाग्राम पर कैलिफोर्निया स्थित डिज्नीलैंड मोस्ट पॉपुलर

Published: Dec 09, 2015 10:31:00 am

इंस्टाग्राम की ओर से मोस्ट पॉपुलर लोकेशंस की लिस्ट जारी की गई। इसमें कैलिफोर्निया स्थित डिज्नीलैंड ने पहला स्थान हासिल किया

Disneyland

Disneyland

हाल ही इंस्टाग्राम की ओर से मोस्ट पॉपुलर लोकेशंस की लिस्ट जारी की गई। इसमें कैलिफोर्निया स्थित डिज्नीलैंड ने पहला स्थान हासिल किया। यह लिस्ट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई पिक्चर्स के हिसाब से जारी हुई थी, जिसमेंं डिज्नीलैंड के सबसे ज्यादा फोटोज सामने आए। गौरतलब है कि डिज्नीलैंड टूरिस्ट्स के बीच काफी पसंदीदा प्लेस है। इसमें हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स आते हैं। इसे दुनिया का सबसे खुशहाल प्लेस माना जाता है, खासकर बच्चों के बीच यह काफी पॉपुलर है। 

दूसरे स्थान पर टाइम्स स्क्वायर
इस लिस्ट में दूसरा नम्बर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर का है। इस लोकेशन को भी काफी बड़ी संख्या में लोगों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। रोचक बात यह है कि न्यूयॉर्क का सिर्फ टाइम्स स्क्वायर ही इस लिस्ट में शामिल नहीं है बल्कि एेसे सात प्लेस इस लिस्ट में हैं, जिसमें तीसरे स्थान पर सेंट्रल पार्क भी शामिल है। लिस्ट में चौथे नम्बर पर पेरिस का एफिल टावर है। पांचवे स्थान पर फ्लोरिडा का वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो