scriptदुनिया के 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन, जहां भीड़ भाड़ दूर मिलेगा एक यादगार सफर का मजा | Patrika News
ट्रेवल

दुनिया के 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन, जहां भीड़ भाड़ दूर मिलेगा एक यादगार सफर का मजा

6 Photos
6 years ago
1/6

आमतौर पर लोग दुनिया की एेसी जगहों का सफर करना पंसद करते हैं, जहां दुनियाभर से पर्यटक आते हों। लेकिन कर्इ लोग एेसे भी होते हैं, जो एेसी जगह जाना पंसद करते हैं, जहां ज्यादा भीड़ भाड़ ना हो आैर उनका सफर यादगार भी रहे। अगर आप भी एेसी जगह की तलाश में हैं तो आज हम आपको बताते हैं, एेसी जगहों के नाम जहां आप भीड़ भाड़ से दूर एक यादगार सफर का मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी है वो जगहें...

2/6

ब्रूनेई - ये दक्षिण पूर्व एशिया में बसा एक छोटा सा देश है, जो अपने घने वर्षावनों के लिए जाना जाता है। ब्रूनेई में सुल्तान ओमर अली सैफुद्दीन मस्जिद इस्लामी आर्किटेक्टर का शानदार नमूना है। एक साल में वहां 2.19 लाख पर्यटक गए।

3/6

मोल्डोवा- ये देश यूक्रेन और रोमानिया के बीच मौजूद है। इस देश में आपको मध्य युगीन किले, रोमन इमारतें और कई पुरातात्विक जगह देखने को मिलेंगी। इसके बाद भी यहां ज्यादा लोग घूमने नहीं आते हैं। साल 2016 में यहां सिर्फ 1.21 लाख लोग ही घूमने के लिए आए।

4/6

तिमोर लेस्टे - ये देश एशिया में मौजूद है। यहां पर बहुत ही कम लोग घूमने के लिए जाते हैं। साल 2016 में इस देश में केवल 66 हजार पर्यटक ही घूमने के लिए गए थे।

5/6

किरिबाती— प्रशांत एशिया क्षेत्र में बसा किरिबाती 33 छोटे छोटे द्वीपों में बंटा हआ है। इस देश की राजधानी साउथ तरावा के तटों पर दूसरे विश्व युद्ध की लड़ाई हुई थीं। अब ये फिशिंग और गोताखोरी करने वालों के लिए काफी बेहतरीन जगह है। लेकिन इसके बाद भी यहां पर साल 2016 में सिर्फ 4000 लोग ही घूमने के लिए गए।

6/6

तुवालु-तुवालु देश दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। इस देश में भी पर्यटक जाना पसंद नहीं करते हैं। साल 2016 में यहां सिर्फ 2000 लोग ही घूमने के लिए गए। यहां पर अपराध बहुत ही कम हैं। हैरानी की बात ये है कि इस देश की अपनी कोई सेना नहीं है। इसकी आबादी सिर्फ 10000 है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.