scriptये हैं वर्ल्ड के सबसे ब्यूटीफुल चर्च | These are most Beautiful Church in World | Patrika News

ये हैं वर्ल्ड के सबसे ब्यूटीफुल चर्च

Published: Dec 09, 2015 11:18:00 am

ये हैं वर्ल्ड के 4 सबसे ब्यूटीफुल चर्च। इन खूबसूरती टूरिस्ट्स को खासा अट्रैक्ट करती है। इसीलिए यहां आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या सालों-साल बढ़ती जा रही है

Most Beautiful Church

Most Beautiful Church

दुनिया में ऐसे बहुत से चर्च हैं, जो इबादत के साथ अपनी बनावट के लिए भी जाने जाते हैं। इन खूबसूरती टूरिस्ट्स को खासा अट्रैक्ट करती है। इसीलिए यहां आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या सालों-साल बढ़ती जा रही है। 
दुनिया के कुछ ऐसे ही पॉपुलर चर्च पर एक नजर- 
लास लाजास सेंचुरी, कोलम्बिया (Las Lajas Sanctuary, Colombia)
लास लाजास सेंचुरी चर्च 1916 से 1949 के बीच में बनाया गया। यह रिवर के ऊपर बनाया गया है, जो बहुत ही ब्यूटीफुल है। इससे एक कहानी भी जुड़ी हुई है। माना जाता है कि यहां पर मैरी खुद प्रकट हुई थी। कहानी के अनुसार, मारिया नाम की एक महिला जो अपने गूंगे बहरे बच्चे को पीठ पर लेकर पहाड़ चढ़ती थी। उसी ने यहां घूमते हुए मैरी की रहस्यमयी तस्वीर की खोज की। इसके बाद यहां पर चर्च का निर्माण किया गया।
साग्रेडा फैमिला चर्च, स्पेन (Sagrada Familia Church, Spain)
स्पेन का यह चर्च कई मायनों में दूसरे चर्चों से काफी अलग है। इसका निर्माण 1882 में शुरू किया गया, जो अभी तक जारी है। इसे दुनिया का सबसे अट्रैक्टिव चर्च भी माना जाता है। इसमें ईसाई धर्म और यीशू की जीवन यात्रा को बताया है। चर्च में करीब 18 खूबसूरत टावर हैं। यह रोमन कैथोलिक चर्च स्पेन का पॉपुलर चर्च है। 
चर्च ऑफ हॉलग्रिमुर, आइसलैंड (Hallgrímur church Iceland)
यह चर्च आइसलैंड शहर के बीचों-बीच स्थित है। यह आइसलैंड का सबसे बड़ा चर्च है। यह चर्च मूल रूप से आठ दशक पुराना है। इसका निर्माण कार्य 1940 में शुरू किया गया था। इससे पूरा होने में 38 साल का समय लगा। यह बेहद खूबसूरत चर्च है, जो टूरिस्ट्स के बीच काफी पॉपुलर है। 
सेंट बेसिल्स कैथेड्रल चर्च, मास्को (Cathedral Church of St. Basil’s, Moscow)
सेंट बेसिल्स कैथड्रल चर्च रूस के मास्को शहर में है। यह भी अपनी बनावट के लिए विश्वविख्यात है। इसका नाम सेंट बेसिल के नाम पर रखा गया। इस चर्च के गुम्बद बेहद खूबसूरत हैं। यह दुनिया का अनोखा कलरफुल चर्च है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो