scriptबुरी खबर: ‘ये हैं मोहब्ब्तें’ में इशिता का मर्डर, जानिए कौन कर रहा है मर्डर की प्लानिंग! | 1 year leap in yeh hai mohabbatein, Ishita to die | Patrika News

बुरी खबर: ‘ये हैं मोहब्ब्तें’ में इशिता का मर्डर, जानिए कौन कर रहा है मर्डर की प्लानिंग!

Published: Aug 07, 2018 05:46:58 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

मिहिका और इशिता में बहस हो जाती है। यह बात तोषी को अच्छी नहीं लगती और वह इशिता से नाराज हो जाती है।

Divyanka

Divyanka

टीवी का पॉपुलर शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ अब फैंस को हैरान करने जा रहा है। साथ ही इससे फैंस का दिल भी टूट जाएगा। बता दें कि टीवी शोज टीआरपी की लिस्ट में बने रहने के लिए अपने शो में कई ट्विस्ट लाते हैं। ऐसा ही एक बड़ा ट्विस्ट शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में आने वाला है। इस ट्विस्ट के बाद यह शो टीआरपी की लिस्ट में पहले नंबर पर भी आ सकता है।

फिर लीप की तैयारी:
हाल में शो के दौरान देखा जा रहा है कि रमन और इशिता फिर से एक दूसरे के करीब आ रहे हैं और उनकी दूरियां भी कम हो रही हैं। ये दोनों आदित्य के बेटे की वजह से ही करीब आ रहे हैं लेकिन एक बार फिर से शो में लीप लेने की तैयारी पर है।

यह भी पढ़ें

आमिर की ठग्स आॅफ हिंदुस्तान का गेम्स आॅफ थ्रोन्स से ये कनेक्शन जानकर रह जाएंगे हैरान!


यह भी पढ़ें

बॉलीवुड से हॉलीवुड में हॉरर मूवी से जैकलीन करेंगी डेब्यू, ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोगंटे


बुरी खबर: 'ये हैं मोहब्ब्तें' में इशिता का मर्डर, जानिए कौन कर रहा है मर्डर की प्लानिंग!
इशिता को मारने की प्लानिंग:
दरअसल रोमी और मिहिका आदित्य के बेटे को गोद लेना चाहते हैं। इसके लिए इशिता राजी नहीं होती। इसी बात को लेकर मिहिका और इशिता में बहस हो जाती है। यह बात तोषी को अच्छी नहीं लगती और वह इशिता से नाराज हो जाती है। इसके बाद तोषी नहीं चाहती कि इशिता उनके परिवार में रहे। इसी वजह से वह इशिता को मारने की प्लानिंग करती है।
बुरी खबर: 'ये हैं मोहब्ब्तें' में इशिता का मर्डर, जानिए कौन कर रहा है मर्डर की प्लानिंग!

इशिता को दिया जहर वाला दूध:
दरअसल तोषी के पास इशिता और आदि में से एक को ही चुनने का विकल्प है। ऐसे में वह आदि को चुनती है। इशिता को मारने के लिए तोषी उसे जहर वाला दूध देती है। माना जा रहा है कि इस शो में इशिता की मौत दिखाई जाएगी लेकिन इससे पहले। इसके बाद कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आ जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो