TV न्यूज

शादी से 1 दिन पहले आरती सिंह का बर्बाद हुआ वेडिंग आउटफिट! एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर जताया दुख

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह का शादी का जोड़ा खराब हो गया है। एक्ट्रेस के शादी के एक दिन पहले ही उनकी बिल्ली ने वेडिंग ऑउटफिट के साथ खुराफात कर दी है। अब एक्ट्रेस कैसे से अरेंज करेंगी अपना वेडिंग ऑउटफिट? क्या पहनेंगी शादी के दिन? आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अपना दुख बयां किया है।

मुंबईApr 23, 2024 / 01:56 pm

Kirti Soni

आरती सिंह

टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट आरती सिंह 25 अप्रैल को शादी करने जा रही हैं। आरती सिंह अपने मंगेतर दीपक चौहान के साथ शादी के फंक्शन को एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के शादी के जोड़े को उनकी बिल्ली ने खराब कर दिया है। वेडिंग ऑउटफिट खराब होने की फोटो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने स्टोरी शेयर करते हुए अपना दुख फैंस के साथ शेयर किया है।

आरती सिंह ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में अपने ऑउटफिट की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में बिल्ली उनके पीले रंग के ऑउटफिट पर आराम से बैठी है। आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा  “मेरे कपड़ो पर बैठ कर प्रेस खराब कर रही है महारानी।”
आरती सिंह के होने वाले पति फिल्म या टीवी इंडस्ट्री से नहीं हैं। आरती के पति बनने जा रहे दीपक चौहान एक बिजनेसमैन हैं। ग्लैमर वर्ल्ड से उनका दूर दूर तक उनका कोई लेना देना नहीं है। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / TV News / शादी से 1 दिन पहले आरती सिंह का बर्बाद हुआ वेडिंग आउटफिट! एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर जताया दुख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.