scriptPicture perfect couple; आशका पति ब्रेंट के साथ पहुंचीं ताजमहल, देखें तस्वीरें | Aashka Goradia and Brent Goble visited Taj Mahal post their wedding | Patrika News

Picture perfect couple; आशका पति ब्रेंट के साथ पहुंचीं ताजमहल, देखें तस्वीरें

Published: Dec 11, 2017 06:30:46 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

आशका पति ब्रेंट के साथ पहुंचीं ताजमहल, देखें तस्वीरें…

Aashka Goradia

Aashka Goradia

आशका ने अपने बॉयफ्रेंड ब्रेंट के साथ 1 दिसंबर 2017 को सात फेरे लिए। उन्होंने ने अपने हनीमून से संबंधित कई बातें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। आशका ने बताया कि ब्रेंट के माता—पिता भारत देखने के लिए बहुत ही उत्सुक हैं। आशका उन्हें राजस्थान की खूबसूरती दिखाना चाहती हैं। आशका ने अपने यादगार पलों की कुछ तस्वीरें इस्टाग्राम पर शेयर की हंै, जिसमें से एक तस्वीर ताजमहल की है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वासरल हो रही है। इस तस्वीर को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। आशका रेड गोल्डन कलर की साड़ी और गोल्डन इयरिंग में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। शादी के लिए वेन्यू अहमदाबाद चुना गया। आशका गोरडिया का खूबसूरत लहंगा फिल्म ‘पद्मावती’ के डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला ने डिजाइन किया था।

 

आशका ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा-‘यदि उनकी लवस्टोरी किसी परिकथा से कम नहीं…तो फिर शादी क्यों नहीं। वह बताती हैं कि वह कभी शादी नहीं करना चाहती थीं। इस पर अब जब उनके दोस्त सवाल करते हैं, तो उनका जवाब होता है कि उन्हें एक परफेक्ट मैन की तलाश थी, जो ब्रेंट पर आकर खत्म हुई।

आपको बता दें कि आशका ने साल 2006 में एक्टर रोहित बख्‍शी से शादी की थी। दोनों के बीच रिश्तें में आई दूरियों के चलते दोनों अलग हो गए। आशका टीवी इंडस्ट्री का फेमस चेहरा हैं। वहीं ब्रेंट योगा इंस्ट्रक्टर हैं। दोनों ने पिछले दिनों एक रियलटी शो में हिस्सा लिया था। इस दौरान दर्शकों ने इस जोड़ी का बहुत पसंद किया था।

Thank you @knottingbells for capturing these beautiful memories from the most special days of our lives! #Gratitude

A post shared by Aashka Goradia (@aashkagoradia) on

आशक ने पहले कैथलिक रीति -रिवाज से शादी की। उसके बाद भारतीय तरीके से। आशका कुसुम’ और ‘नागिन 2’ सीरियल फेम मशहूर टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस-6’ की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। आशका गोरडिया ने अपनी शादी के जश्न की शुरुआत अपनी सहेलियों के साथ बैचलरेट पार्टी के साथ शुरू की थी। इस पार्टी में उनके साथ मौनी रॉय, जूही परमार आदि कई करीबी दोस्त मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो