script

अब इस अभिनेत्री ने भी किया रेप आरोपी एक्टर करण का सपोर्ट,कहा-आपसी सहमति से बने संबंध..

locationमुंबईPublished: May 17, 2019 12:00:58 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

बता दें कि करण पर एक महिला के साथ रेप करने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं।

Karan singh and Mahika

Karan singh and Mahika

टीवी अभिनेता करण सिंह ओबेरॉय को पिछले दिनों रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि करण पर एक महिला के साथ रेप करने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं। अब कुछ स्टार्स करण के सपोर्ट में आ गए हैं। पूजा बेदी और सुधांशु पांडे के बाद अब एक और अभिनेत्री ने करण का सपोर्ट किया है। ये अभिनेत्री है माहिका शर्मा।

अब इस अभिनेत्री ने भी किया रेप आरोपी एक्टर करण का सपोर्ट,कहा-आपसी सहमति से बने संबंध..
हाल में माहिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि आपसी सहमति से बने शरीरिक संबंधों को रेप के दायरे से बाहर किए जाने की जररूत है। उन्होंने कहा, ‘ये बात मेरी समझ से परे है कि लोग एक-दूजे की सहमति से बनाए गए संबंधों को बाद में रेप कहने पर हिचकते क्यों नहीं हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस केस के बारे में ज्यादा पता नहीं है लेकिन ऐसे मामले में रेप शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

 

अब इस अभिनेत्री ने भी किया रेप आरोपी एक्टर करण का सपोर्ट,कहा-आपसी सहमति से बने संबंध..

बता दें कि इससे पहले पूजा बेदी ने भी करण का सपोर्ट किया था। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि महिलाएं कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं। साथ ही उन्होंने करण को बेगुनाह बताते हुए कहा था कि करण के साथ भी ऐसा ही हुआ था।

ट्रेंडिंग वीडियो