script

​रेड लहंगे में मोना सिंह ने लिए सात फेरे, आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा से दिखी इंस्पायर

locationनई दिल्लीPublished: Dec 27, 2019 02:56:19 pm

Submitted by:

Soma Roy

Mona Singh Marriage Photos : इंवेंस्टमेंट बैंकर श्याम सिंह के साथ मोना सिंह ने की शादी
पंजाबी अंदाज में मोना ने निभाई शादी की रस्में

Mona Singh Marriage Photos

Mona Singh Marriage Photos

नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री की नामचीन एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) आखिरकार शादी के सात बंधनों में बंध गई हैं। उन्होंने साउथ के इंवेस्टमेंट बैंकर श्याम सिंह के साथ आज सात फेरे लिए। रेड कलर के लहंगे (Red Lehenga) में मोना बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने हाथों में कलीरें भी पहनी हुई थीं। मोना का ये लुक बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanaka Chopra) से काफी इंस्पायर दिखा। पिगी चॉप्स ने भी अपनी शादी में चेरी रेड कलर का लहंगा पहना था।
गुलाबी रंग की ड्रेस में मोना सिंह ने ढाया कहर, मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल

जस्सी जैसी कोई नही फेम एक्ट्रेस मोना सिंह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें मोना शादी की रस्में निभाती हुईं दिख रही हैं। वहीं उनके पति श्याम इंडो वेस्टर्न शेरवानी और गुलाबी साफा बांधे दिखाई दे रहे हैं।
mehendi.jpeg
मालूम हो कि इससे पहले कल मोना सिंह की मेहंदी सेरेमनी (mehendi ceremony) आयोजित की गई थी। जिसमें मोना ने गुलाबी रंग का आउटफिट पहना था। जिसके साथ उन्होंने फूलों की ज्वैलरी पहनी थीं। पारंपरिक तौर पर रेडी हुईं मोना की तस्वीरें सबको काफी पसंद आ रही हैं। उनकी शादी के फंग्शन्स में महज करीबी लोगों ही नजर आ रहे हैं। क्योंकि मोना अपनी लाइफ को पर्सनल रखना चाहती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो