भोजपुरी फिल्मों और टीवी की एक्ट्रेस मोनलिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं। लॉकडाउन के बाद वे पहली बार खुले आसमान के नीचे पोज देती दिखाई दी हैं।
अपनी फोटोज के कैप्शन में मोनालिसा ने एक गाने के बोल भी लिखे हैं। ये गाना है... ये हसीन वादियां.. ये खुला आसमान... आ गए हम कहां ऐ मेरे साजना।' इसके साथ उन्होंने पति विक्रांत सिंह राजपूत को टैग भी किया है।
बता दें कि हाल ही में मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह का बर्थडे था। इस मौके पर मोनालिसा ने दोनों की हॉट तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ प्यारभरा मैसेज भी शेयर किया था।