सिद्धार्थ की मौत के दो महीने बाद शहनाज ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। शहनाज गिल ने ‘तू यहीं है’ गाने के जरिए सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देने का फैसला लिया।
shehnaaz gill Rashid khan
नई दिल्ली। पिछले महीने टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान रह गया था। उनकी मौत से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा था। आज भी फैंस उन्हें भुला नहीं पाए हैं। बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ की लोगों के बीच काफी पॉपुलैरिटी थी। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी वीडियो शेयर करते रहते हैं। हालांकि, उनकी मौत से उनकी खास दोस्त शहनाज गिल को भी गहरा सदमा लगा था। वह सोशल मीडिया से भी पूरी तरह गायब हो गई थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट कर बताया कि वह एक गाने के जरिए सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट दे रही हैं।
सिद्धार्थ की मौत के दो महीने बाद शहनाज ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। शहनाज गिल ने ‘तू यहीं है’ गाने के जरिए सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देने का फैसला लिया। इस गाने को शहनाज गिल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद शहनाज ने गाया है। गाने में शहनाज और सिद्धार्थ की बिग-बॉस की क्लिप एड की गई हैं। वहीं, शहनाज भी नजर आ रही हैं, जिनके चेहरे पर गम साफ नजर आ रहा है।
शहनाज के इस गाने को सुनकर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं। वहीं, इस कड़ी में अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान का नाम भी जुड़ चुका है। राशिद ने शहनाज के इस गाने पर अपना रिएक्शन दिया है। शहनाज का गाना सुनकर राशिद भी इमोशनल हो गए। उन्होंने शहनाज के लिए दुआएं मांगते हुए लिखा, “अल्लाह आपको ताकत दे..”। राशिद का ये कमेंट काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
राशिद खान को शहनाज का गाना काफी पसंद आ रहा है। वह शहनाज को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही फैंस को शहनाज की चिंता सता रही थी। क्योंकि शहनाज उनके सबसे ज्यादा करीब थीं। रियलिटी शो बिग बॉस में उनकी जोड़ी ने खूब पॉपुलैरिटी बटोर थी।