scriptकपिल शर्मा को अक्षय ने दीं शुभकामनाएं, स्टंट पर बोले फैन्स- ऐसा मत करो, देखें Video | akshay kumar wish kapil sharma on stunt fans said do not do | Patrika News

कपिल शर्मा को अक्षय ने दीं शुभकामनाएं, स्टंट पर बोले फैन्स- ऐसा मत करो, देखें Video

locationमुंबईPublished: Oct 04, 2018 12:26:18 am

Submitted by:

Amit Singh

अक्षय ने मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर ट्वीट किया, जिसमें पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी मुख्य भूमिका में हैं।

akshay kumar wish kapil sharma on stunt fans said do not do

akshay kumar wish kapil sharma on stunt fans said do not do

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार ने अभिनेता कपिल शर्मा को उनकी पहली पंजाबी फिल्म ‘सन ऑफ मनजीत सिंह’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय ने मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर ट्वीट किया, जिसमें पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने ट्रेलर के साथ लिखा, ‘कभी-कभी जटिल होता है, लेकिन पिता-पुत्र संबंध को अगर सही प्रकार से निभाया जाए तो यह रिश्ता काफी खूबसूरत हो सकता है। इस फिल्म के लिए मेरे दोस्तों कपिल शर्मा और गुरप्रीत घुग्गी को दिल से शुभकामनाएं।’ विक्रम ग्रोवर द्वारा निर्देशित फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।

प्रियंका और निक की जोधपुर यात्रा शादी की लोकेशन के लिए या कुछ और, यहां जानें सच्चाई

इस अभिनेत्री को लगी ऐसी लत, छुटकारा पाने के लिए कर रहीं संघर्ष

akshay kumar wish <a  href=
Kapil Sharma on stunt fans said do not do” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/04/kapil1_3510503-m.jpg”>

अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘केसरी’ है जिसकी खूब जोर-शोर से शूटिंग चल रही है। इसके अलावा वे रजनीकांत की 2.0 में विलेन के रोल में हैं तो ‘हाउसफुल 4’ और ‘गुड न्यूज’ भी उनकी हिट लिस्ट में हैं।

केबीसी: सही जवाब देकर भी बिनीता नहीं जीत पाई 7 करोड़ रुपए!..

Video: तनुश्री विवाद पर बोली स्नेहा वाघ-पर्दे के पीछे क्या होता है किसे पता

 

 

वही बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से एक्शन हीरो अक्षय कुमार इन दिनों राजस्थान में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो डाला है, जिसमें वे साइकिल चला रहे हैं और उसके साथ ही बॉक्सिंग की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। अक्षय कुमार बॉक्सिंग और साइकिल चलाने दोनों ही चीजों को बहुत ही खूबसूरत ढंग से अंजाम दे रहे हैं। अक्षय कुमार पूरी रफ्तार के साथ साइकिल चला रहे हैं, और खूब मुक्के भी जमा रहे हैं। अक्षय ने इस वीडियो के साथ लिखा हैः आप यकीन नहीं कर सकते कि कितना फ्री महसूस कर रहा हूं। जैसलमेर की खाली सड़क पर साइकिल चला रहा हूं। जिंदगी संतुलन और स्थिरता का नाम है। लेकिन प्लीज इस सड़क पर मत करिएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो