scriptअनीता ने पहले ठुकराया ‘नच बलिए’, इस बार मिली इतनी फीस नहीं कर सकी मना | anita hassanandani highest paid celeb of nach baliye 9 | Patrika News

अनीता ने पहले ठुकराया ‘नच बलिए’, इस बार मिली इतनी फीस नहीं कर सकी मना

locationमुंबईPublished: Jul 11, 2019 06:08:14 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

एक रिपोर्ट्स की माने तो मोटी रकम मिलने के कारण अनीता ‘नच बलिए’ शो के लिए….

anita hassanandani

anita hassanandani

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के सीजन 9 में नजर आने वाली हैं। इस शो में अनीता अपने पति रोहित रेड्डी के साथ थिरकी नजर दिखेंगी। मीडिया में चल रही खबरों की माने तो ‘नच बलिए 9’ का हिस्सा बनने के लिए अनीता भारी भरकम फीस वसूल कर रही हैं।

anita hassanandani

एक रिपोर्ट्स की माने तो मोटी रकम मिलने के कारण अनीता इस शो के लिए मना नहीं कर सकी और उन्होंने तुरंत हामी भर दी। वे इस शो की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली प्रतियोगी हैं। सलमान खान का यह शो जल्दी ही शुरू होने वाला है और ओपनिंग एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

एकता कपूर के शो ‘नागिन 3’ में धूम मचाने वाली अनीता को पिछले साल भी इस डांस रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से अनीता डांस शो का हिस्सा नहीं बन पाई थीं। इस साल भी मेकर्स ने अनीता को बड़े अमाउंट के साथ अप्रोच किया।

शो का हिस्सा बनने को लेकर अनीता बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा- ‘मुझे डांस पसंद है और मैं हमेशा से ही नच बलिए का हिस्सा बनना चाहती थी। लेकिन अपने कमिटमेंट्स की वजह से ऐसा नहीं कर पाई।’

anita hassanandani
कुछ दिनों पहले ‘बिग बॉस’ को लेकर भी खबर आई थी कि सलमान इसके नए सीजन के लिए मोटी रकम वसूल करेंगे। वहीं करीना कपूर ने हाल ही में टीवी डेब्यू किया हैं। बेबो को डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस 7’ के लिए भारी भरकम अमाउंट मिला है।
anita hassanandani
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो