scriptक्या flop होता जा रहा है Anupama टीवी शो! इन कारणों से बोर हो रहे हैं शो के फैंस | anupama tv serial trp going down fans are getting bored know reasons | Patrika News

क्या flop होता जा रहा है Anupama टीवी शो! इन कारणों से बोर हो रहे हैं शो के फैंस

locationमुंबईPublished: Nov 18, 2022 07:38:50 pm

Submitted by:

Riya Jain

अनुपमा’ (Anupama) शो अब लोगों को बोर करने लगा है। टीआरपी में अब शो नंबर एक नहीं बल्कि 2 पर आ गया है।

anupama.jpg

टीवी शो’अनुपमा’ (Anupama) सीरियल हर घर के फेवरेट शोज में से एक है। टीआरपी में टॅाप पर रहने वाले इस शो में एक्ट्रेस रूपाली गांगुली लीड किरदार अदा कर रही हैं। लेकिन लग रहा है शो अब लोगों को बोर करने लगा है। टीआरपी में अब शो नंबर एक नहीं बल्कि 2 पर आ गया है। इसके पीछे की वजह लोग सोशल मीडिया पर अक्सर डालते रहते हैं। आइए हम आपको बताते हैं।

anuu.jpg
किसी को भी’अनुपमा’ टीवी शो में अनुपमा का 5 पन्नों का भाषण अच्छा नहीं लग रहा। व्यूअर्स अब इस चीज से बोर हो जाते हैं। घर में किसी को कोई बात समझाने में ही पूरा एपिसोड खत्म हो जाता है।
मेकर्स ने हर किरदार को लेकर अफेयर की एक कहानी बना दी है। वनराज ही नहीं अनुपमा, तोषु, समर और पाखी की भी अफेयर की एक अलग कहानी दिखाई जाती है। कोई और थीम न होने की वजह से भी लोग बोर हो रहे हैं।

 

annn.jpg

पाखी का ऐपिसोड खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। लगातार वह अपनी जिद पर अड़े हुए है। जिसकी वजह से लोगों को पाखी पर गुस्सा आ रहा है, और ऐसा लग रहा है कि पाखी सुधरने नहीं वाली। साथ ही ‘अनुपमा’ सीरियल में लगातार हो रहे झगड़ों से फैंस परेशान हो चुके हैं। हर बार कुछ ठीक होते ही फिर लड़ाई शुरू हो जाती है। इसने फैंस को बोर कर दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो