script

इस हसीना की सादगी को देख Arjun Bijlani दे बैठे अपना दिल, 8 साल तक चला रिलेशनशिप

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2020 02:35:34 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

Arjun Bijlani छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कलाकार है
नागिन सीरियल से वो घर – घर में मशहूर हुए

Arjun Bijlani marries Neha Swamy

Arjun Bijlani marries Neha Swamy

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर आने वाले सिरियल नागिन से घर-घर में चर्चित हुए Arjun Bijlani ने एक अलग पहचान बनाई है। अभिनय के साथ उनकी रियर लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नही है। उनकी जिंदगी में नेहा स्वामी नाम की लड़की की एंट्री का होना उनकी लाइफ का सबसे हसीन पल रहा है। जिसके बारे में अर्जुन बिजलानी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा भी किया था। आइए आज जानते हैं Arjun Bijlani और नेहा स्वामी की लव स्टोरी के बारे में…
पहली नजर में हुआ था Arjun Bijlani को प्यार

Arjun Bijlani ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय के दम से एक अलग पहचान बनाई। और वे घर-घर में पहचाने जाने लगे। उनके फैंस में लड़कों से ज्यादा लड़कियां उनकी दीवानी हैं। लाखों लड़कियों का दिल इस एक्टर के लिए धड़कता है, लेकिन अर्जुन के दिल में सिर्फ उनकी वाइफ नेहा स्वामी ने जगह बनाई है। अर्जुन बिजलानी ने नेहा को पहली नजर में देखकर पसंद कर लिया था। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें नेहा की सादगी भा गई थी।

View this post on Instagram

A trip I will remember… #goa #goadiaries #2020 ..

A post shared by Arjun Bijlani (@arjunbijlani) on

पार्टी में हुई थी नेहा से मुलाकात

अर्जुन और नेहा की पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। जहां पर उन्होंने नेहा को पहली बार ही देखकर उन्हें अपने जीवन में लाने का विचार बना लिया था। अर्जुन ने नेहा से बात करने के लिए अपने दोस्त की मदद ली। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने लगे थे।

आठ साल के बाद की शादी

बातों मुलाकातों का यह सिलसिला करीब आठ साल तक चला। इसके बाद दोनों नें साल 2013 में शादी कर ली थी। शादी के दो साल बाद यानी साल 2015 में उनके घर में एक बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम अयान बिजलानी है।

बॉलीवुड में इस फिल्म से किया था डेब्यू

अर्जुन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में आई फिल्म इश्क से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘फुल्ल फुकरे’ में भी काम किया है। साल 2016 में वो झलक दिखला जा 9 का हिस्सा भी बने।
कई शो में नजर आ चुके हैं Arjun

अर्जुन ने टीवी पर आने वाले कई शो में काम किया, लेकिन बड़ी सफलता उन्हें नागिन से मिली। अर्जुन ने सीरियल लेफ्ट राइट लेफ्ट, मोहे रंग दे, रीमिक्स, कार्तिका, बॉक्स क्रिकेट लीग, मिले जब हम तुम, यह है आशिक़ी, परदेस में मिला कोई अपना, रोड डायरीज, तेरी मेरी लव स्टोरी, काली- एक पुर्नविवाह, जो बीवी से करे प्यार और परदेस में है मेरा दिल जैसे कई टीवी शोज में काम किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो