scriptएकता कपूर के अगले शो में लीड रोल में नजर आएंगे अर्जुन | Arjun Bijlani to play lead role in Ekta Kapoor's next show ? | Patrika News

एकता कपूर के अगले शो में लीड रोल में नजर आएंगे अर्जुन

Published: Sep 12, 2016 08:31:00 pm

एकता कपूर के अगले शो ‘परदेस में है मेरा दिल’ में लीड रोल में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी…

Arjun Bijlani

Arjun Bijlani

मुंबई। पिछले लंबे समय से एकता कपूर के नए शो ‘परदेस में है मेरा दिल’ को लेकर चर्चा हो रही थी। यह शो सुभाष घई की फिल्म परदेस से प्रेरित है। पहले खबर थी कि इस शो में शालीन मल्होत्रा को लीड किरदार निभाने का मौका मिलने वाला है लेकिन अब पता चला है कि शालीन नहीं अर्जुन बिजलानी मुख्य किरदार में होंगे।

अर्जुन को इन दिनों झलक दिखलाजा शो की वजह से भी काफी लोकप्रियता मिल रही है। साथ ही उन्होंने एकता कपूर के शो नागिन से भी अपनी खास पहचान बना ली है। यही वजह है कि उन्हें यह शो भी मिल गया है। खबर है कि एकता कपूर को अर्जुन के लुक टेस्ट पसंद आए हैं और अचानक यह निर्णय लिया गया कि शो में अर्जुन को कास्ट किया जाएगा। शो में उनके साथ द्रष्टि धामी की जोड़ी बनायी जा रही है।

द्रष्टि और अर्जुन दोनों ही टीवी के पॉपुलर चेहरे रहे हैं और पहली बार दोनों साथ में काम करने जा रहे हैं। जाहिर है कि उनके प्रशंसक तो इस खबर से खुश ही होंगे। अर्जुन और द्रष्टि एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं, इसकी वजह यह है कि अर्जुन के दोस्त सनाया और मोहित, द्रष्टि के भी काफी क्लोज फ्रेंड्स हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो