scriptBB9: अमन वर्मा ने खोले किसी से बेइंतहां प्यार और शादी करने के राज | BB9: Aman Verma shares his lifes biggest regret | Patrika News

BB9: अमन वर्मा ने खोले किसी से बेइंतहां प्यार और शादी करने के राज

Published: Nov 16, 2015 09:46:00 am

हाल ही में बिग बॉस 9 कंटेस्टेंट अमन वर्मा ने अपने रिलेशनशिप से जुड़े खुलासे किए हैं, उन्होंने कहा कि अगर वो आज उनसे शादी कर लेते तो जिंदगी कुछ और ही होती

Aman Verma

Aman Verma

मुंबई। वैसे तो बिग बॉस सीजन 9 में अबतक कई खुलासे हो चुके हैं। घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स के बारे में नई-नई बातें सामने आती रहती हैं। हाल ही में बिग बॉस कंटेस्टेंट अमन वर्मा ने भी अपनी जिंदगी के कुछ राज खोले हैं। अपनी जिंदगी के बारे में बताते हुए वो काफी इमोशनल हो गए।

दरअसल, बिग बॉस कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने उनसे सवाल पूछा था कि उन्हें अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा अफसोस किस बात का है? इसका जवाब देते हुए अमन ने कहा कि जब चीजें उनके हिसाब से चल रही थीं, तब उन्हें किसी के गाइडेंस की जरूरत थी। अमन ने कहा कि उन्होंने जो किया, अपने दम पर किया। कभी किसी का गाइडेंस नहीं मिला, अचानक उनकी जिंदगी ने रफ्तार पकड़ ली और तेजी से आगे बढ़ते चले गए। इसका उन्हें घमंड होने लगा।

उन्होंने बताया कि उनका पहला सीरियस रिलेशनशिप मुंबई आने के बाद बना। वो उस लड़की से शादी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि अगर वो ऐसा कर लेते तो आज जिंदगी कुछ और होती, अच्छी होती। ऐसा नहीं है कि आज अच्छी नहीं है, लेकिन मेरी जिन्दगी और भी अच्छी हो सकती थी।

हालांकि अमन किसके साथ रिलेशनशिप में थे इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। बता दें कि अमन टीवी की दुनिया के मोस्ट पॉपुलर होस्ट और एक्टर्स में से एक हैं। उनका कॅरियर पिछले कुछ सालों से पटरी से उतरा हुआ नजर आ रहा है जिसे वे दुबारा ट्रैक पर लाने की कोशिश में हैं और इसीलिए शायद बिग बॉस में शामिल हुए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो