TV न्यूज

BEPANAH: क्या जोया को होने लगा है आदित्य से प्यार? आने वाले एपिसोड में है कुछ खास

हाल में आए एपिसोड में जोया अपने पति से मिले धोखे से टूट सी गई थीं।

May 09, 2018 / 10:35 am

Riya Jain

bepanah

जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा का सीरियल ‘बेपनाह‘ आजकल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो से जुड़ी तमाम बातें आजकल सुर्खियों में रहती हैं। इस कहानी की शुरुआत ही इतने दिलचस्प तरीके से हुई है कि लोगों का मन शो से जुड़ गया है। जेनिफर और हर्षद की कैमिस्ट्री इस शो में साफतौर पर देखी जा सकती है।

 

हाल में आए एपिसोड में जोया अपने पति से मिले धोखे से टूट सी गई थीं। आदित्य की लाख कोशिशों के बावजूद वह इस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहीं। वहीं जोया री ननद माही हाथ धोकर जायदात पाने की कोशिशों में जुटी हैं। जोया को परेशान करने के लिए वह बिरजू नाम के गुंडे से मदद भी मांगती है और जोया को परेशान करने के लिए कहती है। लेकिन बिरजू के बजाय कोई और बदमाश जोया और माही का पीछा करने लगते है। ऐसे में माही भी डर जाती है। उस वक्त दोनों को बचाने के लिए आदित्य वहां पहुंच जाता है।

 

jennifer winget and harshad chopra

इसी तरह आने वाले हफ्ते में भी आदित्य जोया के करीब आता जाएगा। ऐसा लग रहा है दोनों के बीच कुछ न होते हुए भी बहुत कुछ होने लगा है। बता दें यह शो शुरू होते ही टीआरपी में टॅाप 10 की लिस्ट में शामिल हो गया था। हालांकि इस हफ्ते शो का उतना अच्छा नहीं चल पाया। पर अब डायरेक्टर्स इस शो की कहानी में लगातार ऐसे ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं की लोगों की दिल्चस्पी भी किसी भी हाल में इस शो से खत्म नहीं होगी।

कुछ ऐसा है शो का थीम
बता दें इस शो की कहानी तब शुरू होती है जब जोया उर्फ जेनिफर विंगेट के पति का आदित्य उर्फ हर्षद चोपड़ा की पत्नी के साथ अफेयर रहता हैं और दोनों एक हादसे के दौरान हाथ में हाथ डाले मौत को गले लगा लेते हैं।

jennifer winget and harshad chopra

जेनिफर है शो की जान
वैसे इस शो ने जिस तरह से पहले ही हफ्ते में टीआरपी बटोर ली थी उससे यह कहना गलत नहीं होगा की जेनिफर इस वक्त पूरे देश की सबसे चहीती स्टार बन चुकी हैं। इससे पहले शो ‘बेहद’ में भी विलेन का किरदार निभाते हुए उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था और अब यह शो लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

Home / Entertainment / TV News / BEPANAH: क्या जोया को होने लगा है आदित्य से प्यार? आने वाले एपिसोड में है कुछ खास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.