scriptBhabi Ji Ghar Par Hai Spoiler Alert Update 13 july | Bhabi Ji Ghar Par Hai: मनमोहन-विभूति पर टूटा अंगूरी-अनीता के जुल्म का पहाड़, मांगा तलाक | Patrika News

Bhabi Ji Ghar Par Hai: मनमोहन-विभूति पर टूटा अंगूरी-अनीता के जुल्म का पहाड़, मांगा तलाक

locationमुंबईPublished: Jul 13, 2023 04:10:39 pm

Submitted by:

Rizwan Pundeer

Bhabi Ji Ghar Par Hai Spoiler Alert: सबसे सीधीसाधी अंगूरी भाभी जमकर मनमोहन तिवारी का बैंड बजा रही हैं।

bhabhi ji ghar par hai
अपने अपने पति को जमकर पीट रही हैं अंगूरी और अनीता
Bhabi Ji Ghar Par Hai Spoiler Alert: टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में दोनों भाभियां जमकर विभूति नारायण और मनमोहन तिवारी का बैंड बजा रही हैं। बात इतनी बढ़ गई है कि रोज-रोज की मार से तंग आकर विभूति और मनमोहन तिवारी अब तलाक लेना का फैसला कर रहे हैं। दोनों ने अंगूरी और अनीता से कहा है कि उनको तलाक दे दें।

रामकली ने दी बहू को टोटके की सलाह
रामकली अपनी बहू अंगूरी और अनीता को बताती है कि पंडित रामफल ने एक भविष्यणावी की है। भविष्यवाणी ये है कि विभूति और मनमोहन पर परेशानी आने वाली है। उसको अगर इससे बचाना है तो दोनों को अपने पतियों पर जुल्म ढहाना होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.