scriptभजन सम्राट अनूप जलोटा पर टूटा दुखों का पहाड़ | Bhajan Samrat Anup Jalota's mother Kamla passes away at 85 | Patrika News

भजन सम्राट अनूप जलोटा पर टूटा दुखों का पहाड़

locationमुंबईPublished: Jul 19, 2019 04:52:37 pm

करीबी की मौत से गम में डूबे अनूप जलोटा, लंबे वक्त से थीं अस्पताल में भर्ती…

Anup Jalota

Anup Jalota

सिंगर अनूप जलोटा (Anup Jalota) की मां कमला जलोटा (Kamla Jalota) का निधन हो गया है। वे 85 साल की थीं। शुक्रवार सुबह उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से अस्पताल में भर्ती थीं। उनका अंतिम संस्कार 21 जुलाई को होगा। अनूप जलोटा के प्रवक्ता के मुताबिक, उनकी मां कमला को पिछले काफी दिनों से खाने-पीने और चलने-फिरने में दिक्कत होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुशल डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था।

Bhajan Samrat Anup Jalota

21 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार
खबर है कि कमला जलोटा का अंतिम संस्कार 21 जुलाई को होगा। दअरसल, अनूप जलोटा के भाई और बहन लंदन में रहते हैं। उन्हें मुंबई आने में समय लगेगा। इस कारण उनकी मां के अंतिम संस्कार में देरी होगी। उनकी मां के निधन के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने जलोटा परिवार को सांत्वना दी।

टूट गए अनूप
अनूप अपनी के काफी करीब थी ओर उनके निधन से वह पूरी तरह टूट गए हैं। इससे पहले साल 2004 में अनूप जलोटा के पिता पुरुषोत्तम जलोटा का अचानक निधन हो गया था। उस समय वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क में थे।

Bhajan Samrat Anup Jalota

बिग बॉस में खूब चर्चा में रहे थे अनूप
बता दें कि पिछले साल बिग बॉस में अनूप जलोटा ने खूब सुर्खियों में रहे थे। जसलीन मथारू के साथ उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री की थी। उनके रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हुई। शो से निकलने के बाद अनूप ने कहा था कि उन्होंने जसलीन के साथ बतौर गुरु-शिष्य शो में एंट्री की थी। शो में उनके बारे में गलत दिखाया गया था। अनूप और जसलीन के पिता केसर मथारू काफी अच्छे दोस्त हैं। जसलीन उनकी स्टूडेंट हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो