scriptShocking : पति हर्ष लिम्बाचिया को छोड़ कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने बुल्गारिया में इस शख्स से रचाई शादी, वीडियो वायरल | bharti singh marriage with gorilla haarsh limbachiyaa shares video | Patrika News

Shocking : पति हर्ष लिम्बाचिया को छोड़ कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने बुल्गारिया में इस शख्स से रचाई शादी, वीडियो वायरल

locationमुंबईPublished: Aug 18, 2019 09:54:23 am

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने पति को छोड़ इस शख्स से रचाई ‘शादी’! Video देख हो जाएंगे हैरान….
 
 

bharti singh

bharti singh

टीवी इंडस्ट्री जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ( Bharti Singh ) ने अपने एक्टिंग टैलेंट से किसी को अपना दीवाना बना लिया है। लेकिन हाल ही में भारती सिंह ( Bharti Singh ) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सभी लोट-पोट हुए जा रहे हैं। इस वीडियो खुद भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि भारती सिंह ने उन्हें छोड़कर किसी और से शादी कर ली है। हालांकि, उन्होंने ये सब मजाक में कहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में भारती सिंह गोरिल्ला के साथ अपने पति का अशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। भारती सिंह और गोरिल्ला का यह वीडियो देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर सकता है।

bharti singh marriage with gorilla

मेरी बीवी ने बुल्गारिया में शादी कर ली
वीडियो को शेयर करते हुए भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया ने लिखा, ‘मेरी बीवी ने बुल्गेरिया में शादी कर ली है अब मैं इंडिया आके शादी करूंगा।’ भारती सिंह और गोरिल्ला का यह वीडियो इतना जबरदस्त है कि सोशल मीडिया पर इसे करीब डेढ़ लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि इससे पहले भी भारती सिंह ने अपना एक टिक-टॉक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया था।

bharti singh marriage with gorilla

फिलहाल दो टीवी शो में धमाल मचा रही हैं भारती सिंह
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह फिलहाल दो टीवी शो में धमाल मचा रही हैं। इनमें एक कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ है जिसमें वह खूब ठहाके लगाती नजर आती हैं। इसके अलावा दूसरे शो में वह अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ ‘खतरा खतरा खतरा’ (Khatra Khatra Khatra) में दिखाई देती हैं। दोनों शो में भारती सिंह का अंदाज देखने लायक रहता है।

ट्रेंडिंग वीडियो