script

‘ द कपिल शर्मा शो’ में कपिल का साथ देने के लिए आगे आईं भारती! क्या सुनील भी होंगे शो का हिस्सा?

locationमुंबईPublished: Oct 19, 2018 10:21:31 am

Submitted by:

Riya Jain

रती ने खुश होकर लिखा, ‘वैलकम बैक मेरे भाई चलो अब तबाही मचाते हैं।’

bharti singh welcome kapil sharma for the kapil sharma show comeback

bharti singh welcome kapil sharma for the kapil sharma show comeback

टीवी जगत के मशहूर स्टार कपिल शर्मा एक बार फिर अपना कॅामेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ लेकर वापस लौट रहे हैं। इस बारे में खुद कपिल ने ट्विटर के जरिए खबर दी है। उन्‍होंने ट्वीट करके अपनी वापसी की खबर दी है। उन्‍होंने ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर अपनी सेल्‍फी के साथ मुंबई मंगलवार को पहुंचने की खबर पोस्‍ट की है। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।

kapil

इन दिनों कपिल अपनी डेब्यू पंजाबी फिल्म ‘सन ऑफ मनजीत सिंह’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कपिल शर्मा इसी मंगलवार को मुंबई लौटे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, पूरे डेढ़ महीने बाद मुंबई लौट रहा हूं और जल्द ही दर्शकों को ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ हंसाएंगे।

kapil
https://twitter.com/hashtag/TKSS?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

उनकी यह पोस्‍ट पढ़कर उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्‍हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी हैं। कॅामीडियन भारती सिंह ने कपिल को वापसी पर उन्हें बधाई दी है। भारती ने खुश होकर लिखा, ‘वैलकम बैक मेरे भाई चलो अब तबाही मचाते हैं।’

kapil

उनके इस ट्वीट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह भी इस शो में कपिल का साथ देने के लिए आ सकती हैं। वहीं सुनने में आया है कि सुनील ग्रोवर भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। अब फाइनली कौन इस शो का हिस्सा बनेगा ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। अब तो सभी को बस कपिल की वापसी का इंतजार है।

ट्रेंडिंग वीडियो