शहनाज गिल की हालियां फोटोज में उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन दिख रहा है। शहनाज ने अपना काफी वजन कम कर लिया है। ऐसे में उनका लुक भी काफी बदला-बदला दिख रहा है। शहनाज अब पहले से भी ज्यादा ग्लैमरस दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इन पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। हालांकि कुछ लोगों को उनका ट्रांसफॉर्मेशन पसंद आ रहा है कुछ को नहीं।
आपको बता दें कि शहनाज गिल पहले भी पॉपुलर थीं लेकिन बिग बॉस 13 ने उन्हें एक अलग ही पहचान दी। इस शो के बाद शहनाज गिल के फैंस की संख्या काफी बढ़ गई। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिग बॉस 13 से निकलने के बाद ही उन्हें नया शो मिल गया था। जिसका नाम था, मुझसे शादी करोगे। इस शो में शहनाज के साथ पारस छाबड़ा भी थे। हालांकि इस शो को वह पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई। वहीं, बिग बॉस 13 की बात करें तो इसमें शहनाज की जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काफी पसंद की जाती थी। शहनाज ने तो शो में ही अपने प्यार का कई बार इजहार कर दिया था। लेकिन सिद्धार्थ ने शहनाज को हमेशा अपनी अच्छी दोस्त ही बताया। लेकिन फैंस दोनों की जोड़ी इस कदर पसंद करते हैं कि फैंस ने उनका नाम सिडनाज रख दिया। बिग बॉस 13 से निकलने के बाद दोनों म्यूजिक एलबम में साथ नजर आए थे।