scriptभीमसेन बस्सी की जगह दिल्ली के नए कमिश्नर होंगे आलोक कुमार | next cp for delhi alok kumar verma | Patrika News

भीमसेन बस्सी की जगह दिल्ली के नए कमिश्नर होंगे आलोक कुमार

Published: Feb 17, 2016 08:48:00 pm

Submitted by:

balram singh

राजधानी स्थित केन्द्रीय कारागार तिहाड़ के पुलिस महानिदेशक आलोक वर्मा दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त होंगे।

राजधानी स्थित केन्द्रीय कारागार तिहाड़ के पुलिस महानिदेशक आलोक वर्मा दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त होंगे। दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी 29 फरवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार वर्मा को उनके स्थान पर दिल्ली का पुलिस आयुक्त बनाया जा रहा है। वर्मा भारतीय पुलिस सेवा के 1979 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी हैं।

इससे पहले वर्मा दिल्ली पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। वह अगस्त 2014 से तिहाड़ के पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत है। बस्सी अगस्त 2013 में पुलिस आयुक्त बने थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो