TV न्यूज

लोगों ने जिसको बताया बेनाफ्शा का ब्वॉयफ्रेंड वो निकला भाई

5 Photos
Published: January 30, 2018 04:01:27 pm
1/5

सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला शो 'बिग बॉस' का सीजन भले ही खत्म हो गय हो। लेकिन इसके कंटेस्टेंट आज भी सोशल मीडिया पर छाए हुए है। 'बिग बॉस 11' का धमाकेदार सीजन को खत्म हुए करीब दो हफ्ते हो चुके हैं।

2/5

सीजन 11 की कंटेस्टेंट रही बेनाफ्शा सोनेवाला जितना शो के दौरान चर्चा में थी। उतनी ही चर्चा में आज भी है। वो पूरे सीजन सबसे ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहीं। कभी वरुण सूद तो कभी प्रियांक के साथ रिलेशन को लेकर। अब उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक और हैरान करने वाला बयान दिया है। बेनाफ्शा का कहना है कि वह मशहूर अभिनेता वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।

 

3/5

शो के दौरान जब बेनाफ्शा और प्रियांक की नजदीकियों को लेकर बात की जाती थी। तब बेनाफ्शा हमेशा वरुण के साथ अपने रिलेशनशिप का हवाला देती थीं। शो के दौरान उन्होंने एक बार प्रियांक शर्मा से बेनाफ्शा ने कहा था कि वह वरुण को डेट कर रही हैं।

 

4/5

इतना ही नहीं बिग बॉस 11 के घर से बेघर होते ही सबसे पहले वह वरुण सूद से मिलने पहुंची थीं। उस समय प्रियांक शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें अपने भाई के जैसा बताया था।

5/5

इतना ही नहीं बेनाफ्शा ने कहा है कि जब वह बिग बॉस में गई थीं तब भी किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं थीं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.