scriptBigg Bigg 12 Day 4:अनूप जलोटा का नजर आया रंगीन मिजाज, सनी लियोनी के गाने पर लगवाए लड़कियों से ठुमके | bigg boss 12 anup jalota make girls to dance on baby doll song | Patrika News

Bigg Bigg 12 Day 4:अनूप जलोटा का नजर आया रंगीन मिजाज, सनी लियोनी के गाने पर लगवाए लड़कियों से ठुमके

Published: Sep 20, 2018 11:57:18 pm

Submitted by:

Amit Singh

कैप्टन का चुनाव करने के लिए बिग बॉस घर में राजा की दुविधा टॉस्क आयोजित करते हैं।

bigg boss 12

bigg boss 12

बिग बॉस का चौथा दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा। वजह था घर के पहले कैप्टन का चुनाव। जहां पहले टॉस्क बीबी प्रेस कॉन्प्रेंस पूरा ना कर पाने की वजह से सभी लड़के कैंप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाते हैं तो वहीं घर की बची लड़कियों में पहला कैप्टन बनने की होड़ शुरू हो जाती है। कैप्टन का चुनाव करने के लिए बिग बॉस घर में राजा की दुविधा टॉस्क आयोजित करते हैं। इस टॉस्क के तहत अनूप जलोटा एक रंगाली राजकुमार बनते हैं और घर की लड़कियों को इस रंगीले राजकुमार को एंटरटेन करना होता है और उनसे ज्यादा से ज्यादा गुलाब के फूल हासिल करने होते हैं।

BIGG BOSS 12: इस शख्स के साथ सगाई कर चुकी हैं हॉट दिखने वाली कंटेस्टेंट सृष्टि, जाने उनके बारे में

 

https://twitter.com/hashtag/BB12?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इस टॉस्क को जीतने के लिए टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ उमराव जान बन ‘दिल चीज क्या है’ गाने पर परफॉर्म करती हैं। वहीं कृति ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ पर डांस किया। इस दौरान ‘भजन सम्राट’ अनूप जलोटा सनी लियोन पर फिल्माए गए सॉन्ग ‘बेबी डॉल मैं सोने की’गा रहे हैं।इस दौरान जसलीन उनके साथ बैठी हुई हैं।वहीं रोशमी, कृति और दीपिका कक्कड़ अनूप जलोटा के सुरों पर ठुमके लगा रही हैं।

 

 

https://twitter.com/hashtag/AnupJalota?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

लड़कों ने भी किया परफॉर्म
इतना ही नहीं घर के लड़कों में करनवीर बोहरा ने भी अपने कथक के जरिए राजकुमार का मनोरंजन किया। वहीं श्रीसंत ने उनके लिए भजन गाया।तो रोमिल ने रैप सॉन्ग किया। इस टॉस्क के अंत में शिवाशीष और श्रीसंत के बीच बहस भी हो जाती है और श्रीसंत ने रोमिल और शिवाशीष को गाली दे देते हैं। हालांकि बाद में वो माफी मांगने लेते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो