scriptBIGG BOSS 12: 65 की उम्र में 37 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं अनूप जलोटा,सलमान भी हुए दंग | bigg boss 12 revealed singer anup jalota in relationship with student | Patrika News

BIGG BOSS 12: 65 की उम्र में 37 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं अनूप जलोटा,सलमान भी हुए दंग

Published: Sep 16, 2018 10:55:49 pm

Submitted by:

Amit Singh

करनवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़, सृष्टि रोडे समेत सभी कॉमनर जोड़ियों ने अपने जबरदस्त एटीट्यूड के साथ घर में एंट्री ले ली है।

bigg boss 12

bigg boss 12

‘बिग बॉस 12’ का आगाज काफी धमाकेदार तरीके से हुआ है। सलमान खान ने अपनी धुंआधार परफॉर्मेंस के साथ इस शो की शुरुआत की। इस बार की ‘बिग बॉस’ की थीम ‘विचित्र जोड़ी’ रखी गई है, जहां कई कॉमनर और सेलिब्रिटी जोड़ियां नजर आ रही हैं। वैसे इस बार का मुकाबला सिंगल्स और जोड़ियों के बीच में होगा। गौरतलब है कि जैसे ही टीवी पर बिग बॉस की वापसी होती हैं, टीआरपी की रेस में बाकी सारे प्रोग्राम पीछे छूट जाते हैं। हर कोई इसे दबंग खान का जादू कहता है। खास तौर पर जब वो प्रतियोगियों को शो पर डांट लगाते हैं तो पूरा देश उसे बड़े चाव से देखता है।

वीरे दी वेंडिंग’ के वीरे सुमीत व्यास ने कर ली शादी, सामने आईं खास तस्वीरें…

BIGG BOSS 12: ये जीएसटी इंस्पेक्टर लेने जा रहीं शो में हिस्सा, रोडीज में करे थे कई ड्रामे!

 

https://twitter.com/anupjalota?ref_src=twsrc%5Etfw

इन Contestants ने ली एंट्री

करनवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़, सृष्टि रोडे समेत सभी कॉमनर जोड़ियों ने अपने जबरदस्त अंदाज के साथ घर में एंट्री ली। वहीं दूसरी ओर इस शो का पिछले कई हफ्तों से इंतजार कर रहे फैंस जहां टीवी पर अपनी नजरें गड़ाए हुए थे वहीं सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक्साइटमेंट को जाहिर किया।

 

https://twitter.com/anupjalota?ref_src=twsrc%5Etfw

अनूप जलोटा की धमाकेदार एंट्री

इसके साथ ही मशहूर गायक अनूप जलोटा ने भी अपनी 28 साल की स्टूडेंट जसलीन मथारू के साथ शो में एंट्री की। यहां तक तो सब कुछ नार्मल था लेकिन जैसे ही शो में इस बात का खुलासा हुआ कि जसलीन मथारू सिर्फ उनकी स्टूडेंट ही नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड भी हैं। बस तब क्या था जैसे ही सलमान खान को पता चला कि 65 साल की उम्र में अनूप जलोटा रिलेशनशिप में हैं इस बात से दबंग खान की बोलती बंद हो गई और वो अनूप के पैर छूते दिखे।

ट्रेंडिंग वीडियो