scriptBIGG BOSS 12: सलमान की घर में धमाकेदार ENTRY, पहले दिन होगा ये सब… | bigg boss 12 salman khan attractive entry details about first day vide | Patrika News

BIGG BOSS 12: सलमान की घर में धमाकेदार ENTRY, पहले दिन होगा ये सब…

Published: Sep 16, 2018 01:33:39 am

Submitted by:

Amit Singh

शो के शुरू होने से पहले ही निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर प्रमोज के कई वीडियो शेयर किए हैं।

bigg boss

bigg boss

BIGG BOSS के दर्शकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सलमान खान एक बार फिर से चर्चित और विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस के 12वें सीजन के साथ आज रात से दस्तक देने को तैयार हैं। शो के शुरू होने से पहले ही निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर प्रमोज के कई वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियोज में जहां एक तरफ सलमान घर के अंदर अपने अंदाज में एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ 4 कंटेस्टेंट दिखाई दे रही हैं जो एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

 

https://twitter.com/BeingSalmanKhan?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/BiggBoss?ref_src=twsrc%5Etfw

ये हैं कंटस्टेंट
बिग बॉस के नए सीजन में आउटहाउस कॉन्सेप्ट रखा गया है। इसमें सुरभि राणा, कृति वर्मा, मिताल जोशी और रोशमी बनिक शामिल हैं।सुरभि और कृति रोडीज में आ चुकी हैं। सुरभि राणा पेशे से डेंटिस्ट हैं जबकि कृति जीएसटी इंस्पेक्टर हैं। मेकअप आर्टिस्ट मिताल जोशी और रोशमी बनिक बिजनेसवूमन हैं। इस तरह इन चारों ने घर में अपनी एंट्री के साथ ही माहोल थोड़ा गर्म कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार पहले ही दिन शो में वोटिंग होगी जिसमें दर्शक एक जोड़ी को अंदर भेजेगी। अब ये कंटेस्टेंट आदेशानुसार एक के बाद एक टास्क परफॉर्म करेंगे। जिसका टास्क फैन्स को एंटरटेनिंग लगेगा या जो भी कंटेस्टेंट दर्शकों मजेदार लगेगा वह उसके लिए वोट कर सकते हैं। आउटहाउस में जिस कंटेस्टेंट को अच्छे वोट्स मिलेंगे उसकी ही बिग बॉस के घर में एंट्री होगी।

 

https://twitter.com/BiggBoss?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/BiggBoss12?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

प्रमोज में नजर नहीं आ रहीं भारती
शो से जुड़े जो हालिया प्रमोज सामने आए हैं उन सभी में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया नजर नहीं आ रहे हैं। अगर टीवी जगत में चल रही चर्चाओं की माने तो यह जोड़ी ‘बिग बॉस 12’ का हिस्सा नहीं बनने वाली है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह शो का हिस्सा कभी बनने ही नहीं वाले थे। सूत्र के अनुसार, ‘हर्ष और भारती ‘बिग बॉस 12′ का हिस्सा कभी भी नहीं बनने वाले थे, उन्हें गोवा में केवल शो के प्रमोशन के लिए बुलाया गया था। दोनों को उस इवेंट के लिए अच्छी-खासी रकम भी दी गई है। पहले शो के निर्माता दोनों को प्रीमियर एपिसोड पर लाना चाहते थे लेकिन बाद में कुछ बदलाव किए गए।’

bigg boss 12

ट्रेंडिंग वीडियो