script‘बिग बॉस’ की ये कंटेस्टेंट हॉस्पिटल में हुई एडमिट, सोशल मीडिया पर फैंस ने मांगी दुआ | Bigg Boss 12 Srishty Rode hospitalised | Patrika News
TV न्यूज

‘बिग बॉस’ की ये कंटेस्टेंट हॉस्पिटल में हुई एडमिट, सोशल मीडिया पर फैंस ने मांगी दुआ

कुछ वक्त पहले वह मनीष नागदेव से ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में आई थीं। दोनों ने फरवरी 2018 में सगाई की थी।
 
 
 

मुंबईFeb 04, 2019 / 11:26 am

Preeti Khushwaha

srishty rode

srishty rode

‘बिग बॉस’ सीजन 12 की कंटेस्टेंट रही टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से सृष्टि की तबियत खराब चल रही है। इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटलाइज्ड होने की खबर खुद सृष्टि ने सोशल मीडिया पर फैंस से शेयर की है। सृष्टि ने कहा कि काम उनके लिए प्राथमिकता है और शो चलते रहना चाहिए। फिलहाल सृष्टि रोडे की तबियत ठीक है, और उन्हें हॉस्पिटल से भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही वह अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए पुणे के लिए भी निकल गर्इ हैं।

srishtyrode

इससे पहले वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। बता दें कि कुछ वक्त पहले वह मनीष नागदेव से ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में आई थीं। दोनों ने फरवरी 2018 में सगाई की थी। तकरीबन 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया। खबरों की मानें तो दोनों के ब्रेकअप की वजह सृष्टि की रोहित सुचांती के साथ बढ़ती नजदीकियों को माना जा रहा है।

bigg boss 12 <a  href=
srishty rode ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/04/shrishti1_4080409-m.jpg”>

ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में मनीष ने कहा था, ‘सृष्टि और मैं अलग हो रहे हैं और इसके पीछे कोई खास वजह नहीं बताना चाहूंगा क्योंकि कोई खास वजह है ही नहीं। बस इतना ही कहना चाहूंगा कि छोटी-बड़ी बातों पर विचारों का नहीं मिलना और फर्क इस फैसले तक पहुंचने की वजह है।’

Home / Entertainment / TV News / ‘बिग बॉस’ की ये कंटेस्टेंट हॉस्पिटल में हुई एडमिट, सोशल मीडिया पर फैंस ने मांगी दुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो