script‘बिग बॉस’ के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, पहले ही दिन दो कंटेस्टेंट.. | Bigg Boss 12 updates: 2 contestants out from house very first day | Patrika News
TV न्यूज

‘बिग बॉस’ के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, पहले ही दिन दो कंटेस्टेंट..

इस बार बिग बॉस में पहले ही दिन ऐसा कुछ हुआ कि सभी हैरान रह गए।

Sep 17, 2018 / 03:17 pm

Mahendra Yadav

bigg boss 12

bigg boss 12

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 12 शुरू हो गया है। इस बार शो को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्सुकता है। इस बार भी शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ही हैं। 16 सितंबर से बिग बॉस के सीजन 12 की शुरुआत हो चुकी है। सभी कंटेस्टेंट घर में एंट्री ले चुके हैं। सलमान इस बार नए लुक में नजर आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स को करीब 100 दिनों तक बिग बॉस के घर में रहना होगा। इस बार शो जोडी वर्सेज सिंगल होगा। कई जोडियों ने पहले ही दिन काफी सुर्खियां बटोरी है। वहीं शो की ओपनिंग सेरेमनी में सलमान ने शानदार परफॉर्मेंस दी।

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा:
इस बार बिग बॉस में पहले ही दिन ऐसा कुछ हुआ कि सभी हैरान रह गए। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि दो सदस्य पहले ही दिन घर से बाहर हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो के कंटेस्टेंट सुरभि राणा और मितल जोशी को पहले ही दिन बिग बॉस का घर छोड़कर जाना पड़ा।

'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, पहले ही दिन दो कंटेस्टेंट..

शो की सबसे विचित्र जोड़ी:

इस बार ‘बिग बॉस’ की सबसे विचित्र जोड़ी में अनूप जलोटा और उनकी शिष्या जसलीन मथारु की हैं। सभी लोग उस समय हैरान रह गए जब जसलीन ने बिग बॉस के मंच पर अपने प्यार का इजहार किया। शो के दौरान इस जोड़ी को काफी अलग और विचित्र माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस जोड़ी के बीच 37 सालों का अंतर है। जहां अनूप की उम्र 65 साल है वहीं उनकी शिष्या 28 साल की हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले 3 सालों से डेट कर रहे हैं।
'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, पहले ही दिन दो कंटेस्टेंट..

ये है इस बार के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट:
कंफर्म हो चुके कंटेस्टेंट्स के नाम हैं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, नेहा पेंडसे, करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे, अनूप जलोटा, श्रीसंत, जसलीन मठरू, सुरभि राणा-कीर्ति वर्मा, रोशमी बनिक और मितल जोशी, दीपक ठाकुर-उर्वशी वाणी, शिवाशीष मिश्रा-सौरभ पटेल, सभा खान आर सोमी खान, रोमिल चौधरी- निर्मल सिंह शामिल थे।

Home / Entertainment / TV News / ‘बिग बॉस’ के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, पहले ही दिन दो कंटेस्टेंट..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो