नई दिल्ली। साल 2020 पूरे देश के लिए ही बड़ा ही बुरा साबित होता जा रहा है। मनोरंजन जगत की ओर से एक के बाद एक कई बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। इस साल कई सेलेब्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बीच बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट्स हिंंदुस्तानी भाऊ ( Hindustani Bhau ) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन ( Hindustani Bhau Mother Passed Away ) हो गया है। इस खबर से उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें-Hindustani Bhau ने Ekta Kapoor पर आर्मी का अपमान करने का लगाया आरोप, दर्ज कराई FIR, देखें वीडियो
Please Dua Kariye Meri Maa Ke Liye Who Jaldi Thik Ho Jaaye🙏😔 pic.twitter.com/k9gt8kO52f
— Hindustani Bhau (@RealKingbhau) October 25, 2020
मां के देहांत से पहले हिंदुस्तानी भाऊ ने मां संग दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में भाऊ अपनी मां के माथे को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो देख यूं लगता है कि जैसे वह तस्वीर अस्पताल में खींची गई हो। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि "प्लीज दुआ कीजिए मेरी मां के लिए कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।" आपको बता दें वह अपनी मां के बेहद करीब थे। बिग बॉस शो में भी उन्होंने अभिनेता सलमान खान से यह बात की थी कि उनकी मां उनके दिल के सबसे करीब हैं।
यह भी पढ़ें-xXx: uncensored 2 विवाद पर Ekta Kapoor भड़की Hindustani Bhau पर, कहा 'खुद को समझता है क्रांतिकारी'
आपको बता दें हिंदुस्तानी भाऊ का एक यूट्यूब चैनल है। जिसमें वह कई सेलेब्स और वायरल वीडियो को रोस्ट करते हुए दिखाई देते हैं। बिग बॉस के सीज़न 13 के सीज़न में आने के बाद उन्हें खूब फेम मिला। कुछ समय पहले वह निर्देशक एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) के ऊपर एफआईआर दर्ज कराने को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। उनका आरोप था कि एकता कपूर द्वारा बनाई गई वेबी सीरीज़ में उन्होंने सैनिकों का और उनके परिवार वालों का अपमान किया है।