scriptBigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट का हुआ सलमान से पंगा, कह दी ये बड़ी बात | bigg boss 13 paras chabra dig at salman khan while conversation | Patrika News

Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट का हुआ सलमान से पंगा, कह दी ये बड़ी बात

locationनई दिल्लीPublished: Oct 23, 2019 01:55:30 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

इस कंटेस्टेंट के साथ सलमान खान का पंगा
पारस ने खुद को बताया संस्कारी लड़का

salman-khanbig_boss.jpeg

नई दिल्ली। पूरे सप्ताह देखा जाने वाला शो बिग बॉस 13 इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो में पहले आते ही कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से आ भिड़े अभी तो बात घर के अंदर रहने वालों के साथ रही सीमित थी लेकिन अब एक कंटेस्टेंट ने सलमान खान से ही पंगा ले लिया है। दरअसल पारस छाबड़ा ने शो में एक बयान देने के बाद सलमान खान से सीधा पंगा ले लिया है।
शनिवार के दिन सलमान खान ने घर के अंदर रहने वाले कंटेस्टेंट्स की क्लास ली। इसके अलावा उस दिन ही कॉलर ऑफ द वीक ने पारस छाबड़ा से बात की। कॉलर ने पारस से पूछा कि वो सिद्धार्थ शुक्ला से इतने इंसिक्योर क्यों है? आप लड़कियों के पीछे से क्यों खेल रहे हैं। कॉलर का ये सवाल पारस को अखर गया।

paras-salman.jpeg

पारस छाबड़ा ने कॉलर के सवाल का जवाब दिया लेकिन न ही कॉलर को पारस का जवाब संतुष्ट कर पाया और न ही सलमान खान को। ऐसे में बाद में पारस ने इस बारे में माहिरा शर्मा से बातचीत की और अपने दिल की बात कही।
माहिरा से बात करते हुए पारस ने सलमान खान पर एक कमेंट करते हुए कहा- ‘यार सलमान सर को ना मेरे से ज्यादा ही चिड़चिड़ है… इतना बुरा लगता हूं तो निकाल दो।’ पारस के इतने कहने के बाद ही वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं।
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी कंटेस्टेंट के साथ सलमान खान का पंगा ना हुआ हो, इसससे पहले स्वामी ओम, प्रियंका जग्गा, पूजा मिश्रा और सपना भावनानी सहित कुछ और सेलेब्स भी सलमान खान से इस शो में भिड़ चुके हैं।

akanksha_puri-3.jpeg

बता दें कि शो में पारस लड़कियों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं शो के प्रीमियर के दिन पारस ने खुद को संस्कारी लड़का बताया था। शो में फिलहाल पारस शहनाज और माहिरा के करीब नजर आ रहे हैं। वहीं शो के पहले पारस का नाम सना खान, पवित्र पुनिया के साथ जुड़ चुका है। वहीं आकांशा पुरी हाल फिलहाल में खुद को उनकी गर्लफ्रेंड बता रही हैं। अब देखना यह है कि यह संस्कारी लड़का और किसी प्रकार का खेल खेल सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो