scriptBigg Boss 14: रोज चैक होगा प्रतियोगियों का Body Temperature, ये नए नियम भी होंगे लागू | Bigg Boss 14 new rules to be included in the Show | Patrika News

Bigg Boss 14: रोज चैक होगा प्रतियोगियों का Body Temperature, ये नए नियम भी होंगे लागू

locationमुंबईPublished: Jul 17, 2020 05:45:33 pm

Bigg Boss 14 में प्रतियोगियों का बॉडी टेम्परेचर ( Body Temperature ) रोजाना जांचा जाएगा। अगर किसी प्रतियोगी ( Bigg Boss Contestants ) का टेम्परेचर ज्यादा आया तो उसे तुरंत घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके अलावा कोरोना के चलते अगर शो का कोई एपिसोड शूट नहीं हो पाता है तो उसका पेमेंट भी नहीं किया जाएगा।

Bigg Boss 14: रोज चैक होगा प्रतियोगियों का Body Temperature, ये नए नियम भी होंगे लागू

SALMAN KHAN

मुंबई। बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14 ) में इस बार नए नियमों का पालन किया जाएगा। खबरों की मानें तो बिग बॉस के आगामी सीजन में प्रतियोगियों को साप्ताहिक पेमेंट दी जाएगी। उन्हें पिछली बार की तरह एकबारगी में पेमेंट नहीं मिलेगी।


बॉडी टेम्परेचर ज्यादा आया तो छुट्टी

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतियोगियों का बॉडी टेम्परेचर ( Body Temperature ) रोजाना जांचा जाएगा। अगर किसी प्रतियोगी का टेम्परेचर ज्यादा आया तो उसे तुरंत घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके अलावा कोरोना के चलते अगर शो का कोई एपिसोड शूट नहीं हो पाता है तो उसका पेमेंट भी नहीं किया जाएगा।

मोबाइल फोन ले जा सकेंगे साथ

रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 14 में प्रतियोगी अपने साथ अपना मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। इस फोन से वे अपने परिजनों को वीडियो और मैसेज भेज सकेंगे। अब तक बिग बॉस में प्रतियोगियों को घर में मोबाइल रखने की अनुमति नहीं दी गई थी। वे बाहर की दुनिया से कनेक्ट भी नहीं हो सकते थे।


इन स्टार्स ने किया मना

बिग बॉस 14 के लिए प्रतियोगियों को प्रस्ताव मिलना शुरू हो गए हैं। हाल ही शेखर सुमन ( Shekhar Suman ) के बेटे अध्ययन सुमन ( Adhyayan Suman ) और सुष्मिता सेन ( Sushmita Sen ) के भाई राजीव सेन ( Rajeev Sen ) के बिग बॉस में जाने की खबरें आईं थी। हालांकि दोनों ने बिग बॉस में जाने से इंकार किया है। वहीं, टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के बिग बॉस में जाने को लेकर खबरें हैं। आकांक्षा भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

सलमान ही करेंगे होस्ट

पिछले दिनों कहा जा रहा था कि इस बार शायद सलमान खान ( Salman Khan ) शो को होस्ट ना करें। हालांकि इन खबरों के बाद जानकारी सामने आई कि सलमान ही शो के होस्ट बने रहेंगे। प्रतियोगियों को लेकर भी कहा जा रहा है कि इस बार मात्र 5 कॉनर्स होंगे। इसके अलावा सभी सेलेब्स ही प्रतियोगियों के रूप में नजर आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो